CG-प्रधान पाठक समेत छः कर्मचारी सस्पेंड,यह है मामला,DEO की कार्यवाई

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर/ कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में   जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने  जिला शिक्षा कार्यालय में  सामूहिक रूप से मद्यपान का सेवन करने वाले 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  श्री नरेंद्र कुमार भगत सहायक ग्रेड -02, रवि कुमार भगत सहायक ग्रेड -02, संजीत बरवा सहायक ग्रेड- 03, निर्मल कुमार भगत वाहन चालक, श्री शिवनाथ राम चौकीदार एवं श्री शिवराम भगत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सिंटोगा द्वारा विगत दिवस  कार्यालयीन कक्ष में  सामूहिक रूप से शराब का सेवन किया जाना प्रदर्शित हो रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त सभी कर्मचारियों द्वारा  मद्यपान का सेवन करना प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।  संबंधितो का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।इस हेतु  सम्बंधित कर्मचारियों को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में  उक्त सभी कर्मचारियों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय   जशपुर  नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close