CG News:18 प्राचार्यों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Shri Mi
1 Min Read

CG News/सक्ती। स्कूलों का परिणाम कमजोर आने के चलते कलेक्टर ने 18 प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। साथ ही साप्ताहिक मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले प्राचार्यो को फटकार लगाई है। आज कलेक्टर ने प्राचार्यो की कलेक्टर ने बैठक बुलाई थी। जिसमे रिजल्ट को लेकर समीक्षा की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now
कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक मे कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक मे जिले के बीईओ के अलावा हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए। कलेक्टर ने इस दौरान दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट की समीक्षा की और परीक्षा परिणाम कमजोर आने वाले 18 स्कूलों को नोटिस जारी किया।

कलेक्टर नूपुर राशि ने प्राचार्यो पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।साथ ही कलेक्टर ने प्रत्येक सप्ताह होने वाले मूल्यांकन कार्यो में कोई लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साप्ताहिक कार्यो में लापरवाही पाए जाने को लेकर दतौद के प्राचार्य को जमकर फटकार कलेक्टर ने लगाई।

साथ ही परीक्षा परिणाम कमजोर आने वाले स्कूलों बालपुर,सिंघीतराई,पेंड्री, बालक हसौद विद्यालय, सीपत, कैथा, पिहरिद, कुरदा,पोरथा सहित 18 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close