CG Promotion: पदोन्नति-पदांकन में सरगुजा आगे,संयुक्त शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक का जताया आभार

Shri Mi
2 Min Read

CG Promotion/अम्बिकापुर : स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक से प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है। हाईकोर्ट के इस फ़ैसले पर सुनवाई के बाद खुशियों का ताज सरगुजा संभाग के हिस्से में सबसे पहले आया है। एक बार फिर अपने तेज तर्रार कार्यशैली को लेकर चर्चित सम्भागीय संयुक्त से संचालक हेमंत उपाध्याय ने पूरे छत्तीसगढ़ में जारी इस पदोन्नति के पारदर्शी पदांकन में सरगुजा सम्भाग को प्रथम स्थान प्रदान कर एक बार फिर बाजी मारी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर, सरगुजा,बलरामपुर , जशपुर के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,स्नेहलता पाठक,संतोष टांडे, रामप्रकाश जायसवाल,प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह ने पदोन्नत शिक्षकों के साथ सम्भागीय संयुक्त संचालक से मिल इस पदोन्नति पदांकन के लिए उनका फूलमाला और मिठाइयों से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

विषय की जानकारी देते हुए संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया कि हमे मिली हुई जानकारी के मुताबिक शिक्षक टी संवर्ग में शिक्षक पद से 769 प्रधान पाठक पद पर तथा 236 गणित 187 अंग्रेजी 781 विज्ञान 523 हिंदी व 2 उर्दू के यू डी टी पद पर कुल 2498 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं । वही ई संवर्ग में 27 प्रधान पाठक 72 गणित 54 अंग्रेजी 50 विज्ञान 24 हिंदी तथा एक उर्दू शिक्षक के पद पर कुल 228 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

सरगुजा सम्भाग में त्वरित हुई पदोन्नति की इस कार्यवाही से पदोन्नत शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।सँयुक्त संचालक का आभार व्यक्त करने में राजकुमार सिंह, विक्रम सिंह तोमर, अजीत सिंह, जितेंद तिवारी, संजय मिश्रा,जय गुप्ता ,प्रदीप जायसवाल, अशोक गुप्ता,राजेश, विनय यादव, प्रदीप पटेल,आलोक मिश्रा, सूरज पैकरा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close