छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ के टेबल कलेंडर 2022 का विमोचन

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ बिलासपुर क्षेत्र का टेबल कलेंडर 2022 का विमोचन मंगलवार को शाम बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा किया गया।
साथ ही भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के जिला मंत्री संजय कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
विमोचन में बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, महामंत्री मनीष कुमार क्षत्री,कार्यकारी अध्यक्ष रामायण सूर्यवंशी,संयुक्त महामंत्री राजेश कुमार राजपूत,संगठन मंत्री काशी राव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दास मानिकपुरी,कार्यालय मंत्री जी महेश,प्रचार मंत्री रामलाल सूर्यवंशी, मंत्री रामानंद शर्मा,सदस्यरवि कौशिक एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। विमोचन में कोरोना प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा गया। साथ ही बिलासपुर मुख्यालय के सभी ऑफिस में कलेंडर का वितरण भी किया गया। कलेंडर में प्रदेश के कार्यसमिति ,बिलासपुर क्षेत्र की कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का पद नाम के साथ संपर्क नंबर भी दिया गया है।
कलेंडर में विद्युत कंपनी के अनुसार घोषित किए गए अवकाश का पूरा विवरण भी दिया गया है। साथ ही भारतीय मजदूर संघ हर वर्ष जिन सात त्यौहारों को धूमधाम से मनाया जाता है ।उसका भी विवरण दिया गया है। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के विशेष नारे भी दिए गए। यहाँ कलेंडर कंपनी में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बहुत ही उपयोगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

close