रायपुर।राज्य शासन ने आधा दर्जन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा को अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अपर परिवहन आयुक्त टी.आर. पैकरा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।सरगुजा के प्रभारी आईजी रतन लाल डांगी को बिलासपुर का प्रभारी आईजी बनाया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
सरगुजा के डीआईजी सशस्त्र बल आर.पी. साय को सरगुजा का प्रभारी आईजी बनाया गया है। कांकेर के डीआईजी संजीव शुक्ला को राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी का उपसंचालक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के डीआईजी विनीत खन्ना को कांकेर डीआईजी बनाया गया है।