दांत का अजूबा डॉक्टर…फोन पर जोगी कांग्रेस नेता को दिया गाली…FIR दर्ज करने से बच रही पुलिस

IMG-20171215-WA0020 IMG-20171215-WA0012बिलासपुर— पहले तो लड़की से बदतमीजी किया…फिर जनता युवा कांग्रेस नेताओं को गाली दिया…गाली भी ऐसी की सुनने के बाद कान के पर्दे फट जाएं। जी हां सिम्स के सामने कृष्णा स्पेशलि्स्ट क्लिनिक के डॉक्टर अर्जुन मैनी की बात कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी सिटी कोतवाली में अभी तक डॉक्टर मैनी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं हुआ है। जनता युवा कांग्रेस के नेता पिछले तीन दिन से पुलिस थाने का चक्कर काट रहें है। मजाल है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करे। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं होेने से पीडित लड़की भयंकर दबाव में है। डॉक्टर है कि फोन पर गाली गलौच देने से बाज नहीं आ रहा है। उसे हौंसला कहीं ना कहीं पुलिस की लापरवाही से मिल रहा है।

Join WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर की शाम जनता कांग्रेस नेता की मुंहबोली बहन इलाज के लिए सिम्स के सामने कृष्णा स्पेशलिस्ट क्लिनिक गयी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कुछ ऐसी हरकत की….जिसके बाद जनता कांग्रेस युवा नेता की मुंहबोली रोते हुए घर लौट आयी। डॉक्टर अर्जुन मैनी पीडित लड़की का स्मार्ट कार्ड भी जब्त कर लिया। लड़की ने मुंह बोले भाई जनता युवा कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ पाण्डेय और सुजीत तिवारी को मामले की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने डॉ.अर्जुन मैनी को बारी बारी से फोन कर स्मार्ट देने को कहा। अभद्र व्यवहार का कारण भी जानना चाहा। लेकिन डॉक्टर ने दोनों युवा नेताआों को मां बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ गालियां तो ऐसी किजिन्हें तथाकथित पेशेवर गाली गलौच करने वालों के मुंह से भी नहीं सुना गया होगा। गाली भी ऐसी कि कान के अन्दर जाकर सीधे पर्दे फाड़ दे। या फिर अपराध के लिए मजबूर कर दे।

                          फोन पर गाली सुनने के बाद जनता युवा कांग्रेस के नेताओं ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत में डॉक्टर अर्जुन मैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस पिछले तीन दिनों से युवा नेताओं को थाने का चक्कर कटवा रही है। 15 दिसम्बर को भी दिन भर धरना प्रदर्शन के बाद भी ना तो शिकायत पर कार्रवाई हुई और ना ही अर्जुन मैनी के खिलाफ एफआईआर  दर्ज किया गया। जिसके चलते डॉक्टर अर्जुन मैनी के हौसले बुलंद हैं।

         जनता युवा कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत तिवारी और अध्यक्ष सिद्धार्थ ने बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस डॉ.अर्जुन मैनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही  है। पीड़ित मुंहबोली बहन घटना के बाद डरी हुई है। डर है कि कहीं आत्मघाती कदम ना उठा ले। क्योंकि अर्जुन मैनी ने फोन पर धमकी दी है कि जो करना हो कर ले। मैं क्या कर सकता हूं उसे कर के ही दिखाऊंगा।

               फिलहाल जनता कांग्रेस युवा नेताओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। युवा नेताओं ने बताया कि मामले को मरवाही विधायक अमित जोगी तक पहुंचा दिया गया है। उन्होने हर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। यदि पुलिस डॉ.अर्जुन मैनी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं करती है तो थाने में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस का पुतला भी जलाएंगे। न्याय पाने और सिटी कोतवाली की शिकायत करने पुलिस कप्तान के साथ आईजी से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close