सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के मृत सदस्यों को कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Shri Mi
3 Min Read

सूरजपुर।जिले में शनिवार को तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में उनकी मां, पत्नी और 24 साल का जवान पुत्र का निर्धन हो गया है।जिले के पत्रकारों व कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने परिवार के मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी है। बहुत से पत्रकारों ने अम्बिकापुर अस्पताल पहुँच कर साथी पत्रकार उपेन्द्र दुबे का हाल चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने ईश्वर से की कामना की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दूबे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो जाने पर दुख प्रकट करते हुए मृत आत्मा के शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जन-संपर्क विभाग के सहयोगी नवीन दुबे का आज प्रात: सड़क दुर्घटना में असमय जाना बहुत दुखदाई है। साथ में उनकी माता जी व दादी का भी देहावसान हुआ है। ईश्वर इन सबको अपने श्री चरणों में स्थान दे। पूर्णतया निशब्द हूं कि कल ही तो हंसते हुए साथ होली खेली थी जनसंवाद से लेकर सभी दौरों में उसका हंसता चेहरा बार बार याद आ रहा है। लेकिन ईश्वर के फैसले के आगे सब मजबूर हैं।अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता घायल है। ईश्वर उन्हे शीघ्र स्वस्थ करे।

सुरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो जाने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग में सक्रिय रूप से कार्यरत नवीन दुबे का आज प्रातः सड़क दुर्घटना में आकस्मिक जाना अत्यन्त दुखदाई है। साथ में उनकी माताजी व दादी का भी देहावसान हुआ है। उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे से अभी मैंने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।

पत्रकार चंद्रप्रकाश साहू ने बताया कि नवीन दूबे से जनसंपर्क में मुलाकात रहती थी हमने एक अच्छा साथी खो दिया है। साथी वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे का दुख दर्द बयँ नही किया जा सकता ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में सबल प्रदान करे वे जल्द स्वस्थ हो ऐसी कामना जिले का हर पत्रकार कर रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close