सीपत ब्लाक सम्मेलन में जमकर गरजे कांग्रेसी..पेट्रोल मूल्य बृद्धि पर केन्द्र को सुनाई खरी खोटी..बताया..विनाशकारी है सरकार के तीनों कृषि कानून

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ कृषि बिल और पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनोखे तरीके से वि्रोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पीसीसी संगठन मंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगकन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी विशेष रूप से शामिल हुए।
  
               मंगलवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में कृषि बिल और पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन और सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरन कांग्रेस नेताओं ने तीन  कृषि बिल के साथ पेट्रोल डीजल के मूल्य बृद्धि को लेकर केन्द्र सरकार के साथ भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
 
               मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन संगठन प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने  केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। 
 
पीएम ने सिलेन्डर बांटा,  रेट बढ़ाया…भूपेश ने किसानों का हाथ मजबूत
 
             अपने संबोधन में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि –  छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल  की सरकार ने किसान युवाओं और मजदूर गरीबों के हित में योजनाओं को तैयार किया है। मुख्यमंत्री नरवा गरवा घुरवा गोधन न्याय योजना जैसे योजनाओं के माध्यम से गरीब निचले तबके के जनता तक आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। किसानों का धान 2500 प्रति/क्विंटल की दर से खरीदी कर किसान के हाथों को मजबूत किया है।  छत्तीसगढ़ के जनता की यही मजबूती केंद्र में बैठे मोदी सरकार को सहन नहीं होती। तरह-तरह के षडयंत्र कर किसान मजदूर गरीब वर्गों को परेशान करने के लिए योजना तैयार करती है। 30 रूपए लीटर में पेट्रोल देने की बात करने वाली केंद्र में बैठे मोदी को आज पेट्रोल का रेट डीजल का रेट घरेलू उपयोग होने वाली रसोई गैस का रेट दिखाई नहीं दे रहा हैं।  प्रधानमंत्री योजना के तहत गरीब परिवारों को सिलेंडर तो बांट दिया लेकिन रेट इतना बढ़ा दिया है। गैस भराना गरीब परिवारों के बस की बात नहीं केंद्र में बैठे भाजपा की मोदी सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार है ।
 
प्रदेश के बच्चों को कमजोर बनाया
 
               संगठन प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रारंभ किया है। जिससे शुरुआती स्तर से ही बच्चे पढ़ाई कर अपने भविष्य का मुकाम तय करेगा ।  जब छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार थी तो पहली क्लास से नौवीं क्लास तक बच्चों को बिना परीक्षा दिलाए पास कर देना प्रदेश के बच्चों को कमजोर बनाया है । कांग्रेस सरकार की योजना से सिर्फ किसानों को नहीं बल्कि भूमिहीन गरीब मजदूर सभी को फायदा पहुंच रहा है ।
 
केन्द्र की विनाशकारी नीति से देश परेशान
 
                विजय केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आई है।  तब से किसान गरीब जनता को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। साल भर लॉकडाउन झेलने के बाद प्रदेश के गरीब जनता और किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए  तीन काले कानून  बनाया जिसके विरोध में आंदोलन करते हुए  दिल्ली के बॉर्डर में सैकड़ों किसान अपनी जान की कुर्बानी दे दी है । इसमें भी इनका मन नहीं भरा तो दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तु पेट्रोल डीजल से लेकर अन्य चीजों का मूल्य बढ़ाकर लगातार देश प्रदेश  की जनता को परेशान करने में लगे हुए है । लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इनके विनाशकारी नीति को ज्यादा दिनों तक टिकने नहीं देगा। प्रदेश की जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।  क्योंकि मुख्यमंत्री माटी पुत्र किसान के बेटे हैं और किसान गरीब के हित को भलीभांति समझते हैं।
 
कांग्रेसियों ने किया संबोधित
 
किसान सम्मेलन में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रेमचंद जायसी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, राजेश्वर भार्गव राहुल सोनवानी राजकुमार अंचल अंकित गौरहा,नागेंद्र राय,झगराम सूर्यवंशी, रमेश सूर्या दुबे सिंह कश्यप मनोज खरे चित्रकांत श्रीवास पप्पू साहू भुनेश धीरज,अमृतांस शुक्ला, राजू सूर्यवंशी,अशोक सूर्यवंशी, जीतू ठाकुर, कांग्रेस पदाधिकारी ,किसान भाई  एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close