CG-कांग्रेस विधायक को आया हार्टअटैक,अस्पताल में भर्ती

    Join WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को बुधवार को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि विधायक बृहस्पति सिंह को कल दिल का दौरा आया था।इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बलरामपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं है और वह भी स्थिर हैं। लगातार उनका चेकअप किया जा रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर है अगले 2 दिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जावेगा।