अरपा शिवघाट – पचरीघाट में अब तक कितना काम हुआ..? MLA शैलेश पाण्डेय ने विधान सभा में उठाया सवाल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बिलासपुर अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज का निर्माण लगभग 62 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। यह जानकारी कृषि मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य शैलेश पांडेय ने जानना चाहा कि बिलासपुर अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज और पचरी घाट बैराज की अद्यतन स्थिति क्या है?निर्माण कार्य कब तक पूर्ण हो जाएगा?जिसके जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि बिलासपुर अरपा नदी में निर्माणाधीन शिव घाट बैराज का निर्माण लगभग 62 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। बैराज में 24 नग मैकेनिकल गेट लगाने और आवागमन हेतु ब्रिज निर्माण का काम शेष है। इसी प्रकार पचरीघाट बैराज का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। बैराज में 20 नग मैकेनिकल गेट लगाने और आवागमन हेतु ब्रिज निर्माण का कार्य शेष है। निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close