संविदा बिजली कर्मचारी संघ ने निकाला कैंडल मार्च

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा जारी 10 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में कल 14 मार्च को विशाल रैली निकालकर विधानसभा घेराव किया गया। आज 15 मार्च को संध्या कैंडल मार्च कर अपने दिवंगत साथियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक भगत एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति एवं मुआवजा की मांग निरंतर जारी है। प्रबंधन हड़तालियों को मुख्यमंत्री के भावना के विपरीत ठेका प्रथा प्लेसमेंट से विद्युत व्यवस्था बनाने की घोषणा कर इन हड़ताली कर्मचारियों को आंदोलन करने और सरकार के खिलाफ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, 16 मार्च को सभी आंदोलनकारी पुनः धरना स्थल पर एकत्र होंगे एवं चुनौतियों का सामना करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close