अवैध कालोनियों पर निगम का कहर..ग्लोरियस सिटी के कई मकान ध्वस्त..क्रिष्टल सिटी पर भी कार्रवाई..बिल्डरों में हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— नगर निगम ने मोपका स्थित शहर के कुख्यात बिल्डर मनीष तिवारी के ग्लोरियस सिटी कालोनी पर बुलडोजर चलाया है। एक दर्जन मकान को निगम अमले ने ध्वस्त कर दिया है। भवन अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बिना नियम कायदे और दबंगई दिखाकर मनीष तिवारी ने ना केवल अवैध प्लाटिंग किया। बल्कि दर्जनों मकान बनाकर बेचा भी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 
            नगर पालिक निगम  क्षेत्हर के वार्ड क्रमांक 48 मोपका पटचारी हल्का 29 वार्ड में कुख्यात बिल्डर मनीष तिवारी ने बलात तरीके से प्लांटिग कर ग्लोरियस सिटी बनाया। मामले में सालों से मनीष तिवारी के खिलाफ शिकायत थी। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी हुई कि खसरा नम्बर 1317 के लगभग 2.73 एकड़ पर मनीष तिवारी बिना सक्षम अनुमति धारा 292 – ग (2) के प्रावधानों के खिलाफ अवैध प्लाटिंग और भवनों का निर्माण किया  है।
                  भवन अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि मेयर रामशरण यादव और कमिश्नर अजय त्रिपाठी के आदेश पर  कॉलोनी पर नियमानुसार धारा 292 – ग (2) के तहत् कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
           निगम तोड़ू दस्ता ने मोपका मुख्य मार्ग पर स्थित ग्लोरियस सिटीप्रवेश द्वार और कई आवासों  पर बुल्डोडर चलाया। कई आवासों को जे.सी.बी. के ध्वस्त किया। सुरेश शर्मा ने बताया कि सीपत रोड पर ही क्रिस्टल विला के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जांच पड़़ताल के दौरान पाया गया कि बिल्डर नरेन्द्र मोटवानी और अरूण खेत्रपाल ने अवैध प्लाटिंग कर कच्ची सड़क का निर्माण किया है।  क्रिस्टल विला के नागरिकों ने मामले में कलेक्टर से लिखित शिकायत कर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था। 
                        नगर पालिक निगम अमल ने मौके पर शिकायत को सही पाया। मामले में अवैध प्लाटिंग कर्ता को दो बार नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन बिल्डर ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद क्रिस्टल विला के सामने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर सड़क को ध्वस्त किया गया। 
               निगम भवनन शाखा प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नगर पालिक निगम ने शनिचरी पड़ाव मुख्य मार्ग पर स्थित प्रीतम दास सिदारा, और विष्णु सिदारा के खिलाफ भी  बुल्डोजर चलाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close