Daily Horoscope-शनिवार का दिन रहेंं सावधान हो सकता है बड़ा अपमान,कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

Shri Mi
11 Min Read

Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, 9 September 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज की तिथि-दशमी 07:17 PM तक उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र-आर्द्रा 02:26 PM तक उसके बाद पुनर्वसु
आज का करण-विष्टि और बव
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का योग-वरीयान
आज का वार- शनिवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

आज क्या न करें-आज यात्रा से बचें।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान शिव को चढाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों रुकावट पैदा कर सकते हैं सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।छात्रों के लिए दिन बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

आज क्या न करें- आज छाता साथ लेकर ही निकले
आज का शुभ रंग- नीला
आज का मंत्र- व्यवसायिक लाभ के लिए 11 दीपदान मां गंगा के नाम करें।ग-हरा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं।

आज क्या न करें- आज स बड़ो का अपमान न करें
आज का शुभ रंग- फिरोजी
आज का मंत्र- आज सूर्य को अर्ध्य देंगे तो वर्चस्व बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है।

आज क्या न करें- आज क्रोध से बचें।
आज का शुभ रंग- फिरोजी
आज का मंत्र- आज सूर्य को अर्ध्य देंगे तो वर्चस्व बढ़ेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा।

आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सिक्का पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देंगे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

 

आज क्या न करें-आज सात्विक खाना खाएँ

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – आज सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सफलता भी मिलेंगे। बिज़नेस में नुकसान होने की संभावना है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा फल देंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, बेहतर परिणाम मिलेंगे।Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, 9 September 2023

आज क्या न करें- आज दोस्तों से मारपीट न करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – आज सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें।

आज क्या न करें- आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज धार्मिक पुस्तकें दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर पानी का प्लान भी बन सकता है।Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, 9 September 2023

आज क्या न करें- आज वाणी पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- आज लाल चीजें करें दान और केसरिया रंग का कपड़ा पहनें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी तरक्की के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें। शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

आज क्या न करें- आज किसी के बारे में बाते नहीं बनाएं।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज शानदार रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। दोस्तों के साथ कहीं आस पास जाने का प्लान बन सकता है। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।

आज क्या न करें-आज झूठ स बचें

आज का शुभ रंग- पीला

 

आज का मंत्र- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज ऊर्जा से भरपूर रहेगा। चुनौतियों का धैर्य के साथ सामना करें। किसी पुरानी चीज़ को लेकर अचानक से फल मिल सकता है। व्यापारी वर्ग योजना बनाकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों को आज सुनहरे मौका की प्राप्ति हो सकती है । छात्रों के लिए सलाह है कि अपने गुरु का आशीर्वाद लें ।

आज क्या न करें- आज प्रेम में तर्क-वितर्क से बचें।

आज का शुभ रंग – गुलाबी।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ाएं।Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, 9 September 2023

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close