दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा..छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में लडेंगे चुनाव..प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच सलीम काजी का मनाया जन्मदिन..बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—लाल बहादुर शास्त्री स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय नेताओं को आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।साथ ही आप नेताओं से चुनावी रणनीतियों को लेकर गहन विचार विमर्श किया। 
 
         आम आदमी पार्टी का चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जिले के सभी विधानसभाओं से आप के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने शिरकत किया। कार्यक्रम को  दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी संजीव झा और कोमल ने संबोधित किया।
 
          आप के वरिष्ठ नेताओ ने विधानसभा वार पदाधिकारियों से परिचय किया। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति और संगठन के तौर तरीकों के बारे में बताया। पदाधिकारियों को अपनी विधानसभा के सभी बूथों तक टीम तैयार करने को कहा।
 
               इस दौरान गोपाल राय और आप के वरिष्ठ नेताओं ने बिलासपुर जिला अध्यक्ष सलीम काली को जन्मदिन की बधाई दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को दौरान सलीम काजी के नाम केक काटकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान गोपाल राय और संजीव झा ने प्रदेश के कोने-कोने से आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा में जाकर संगठन पर काम करने को कहा।
 
               दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि  आम आदमी पार्टी इस बार आगामी विधानसभा चुनाव मे पूरे 90 विधानसभाओं में प्रत्याशी मैदान में उतारने का एलान किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close