Dev Uthani Ekadashi 2023: इस देवउठनी ग्यारस पर बन रहे दुर्लभ संयोग

Shri Mi
2 Min Read

Dev Uthani Ekadashi 2023: 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी जिसे गन्ना ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु जिस दिन जागते हैं उस दिन को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हिंदू परंपरा के अनुसार इस दिन नारायण के नाम का व्रत और पूजा की जाती है। इस बार एकादशी पर बेहद खास होने जा रही है।

जानें कब है देवउठनी एकादशी/Dev Uthani Ekadashi 2023

Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी पूजा और व्रत 23 नवंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन रखें व्रत

Dev Uthani Ekadashi 2023: पंचांग की मानें तो देव उठनी एकादशी 22 नवंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू है जो अगले दिन 23 नवंबर गुरुवार रात 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय तिथि से देखे तो 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। यही वजह है कि 23 नवंबर को ही व्रत और पूजा करना शुभ होगा। 23 नवंबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। यही वजह है कि देव उठनी एकादशी का दिन विशेष और महत्वपूर्ण रहेगा।

पूजा की विधि

Dev Uthani Ekadashi 2023: देव उठनी एकादशी के दिन सवेरे उठ कर स्नान करें और फिर कच्चे वस्त्र पहनें। अब पूजा का संकल्प करें और पूरे दिन भगवान नारायण के नाम का जाप करें। वहीं शाम के समय में नारायण के चरणों को छूकर उनके नाम का दीपक जलाकर उन्हें जगाएं।Dev Uthani Ekadashi 2023

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close