Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों का करें दान, घर में होगी धन की वर्षा, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Shri Mi
2 Min Read

Dhanteras 2022: दीपों का त्यौहार दीपावली आने में अब बस कुछ दिन ही बाकी है। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर, रविवार को है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन गहने, कपड़े और झाड़ू खरीदा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में सुख समृद्धि और धन की वर्षा होती है। धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन किसी को उधार देने से बचना।धनतेरस के दिन जहां विधि-विधान से भगवान कुबेर औरधन्वंतरि की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन दान-पुण्य करने से भी विशेष लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या चीजों का दान करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नारियल
नारियल काफी शुभ माना जाता है तो इसे भी धनतेरस के दिन दान कर सकते हैं। 
मिठाई
धनतेरस के मौके पर मिठाई का दान करना चाहिए। 

कपड़े
किसी जरूरतमंदों को कपड़े देकर आप उनकी दिवाली रौशन कर सकते हैं। गरीबों का भला करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए आप चाहे तो दिवाली से पहले धनतेरस पर कपड़े दान कर सकते हैं।
गरीबों को अन्न दान करें
धनतेरस के दिन किसी गरीब को अन्न दान करें। आप चाहे तो उन्हें भोजन भी करा सकते हैं। साथ ही भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा जरूर दें।

धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना शुभ होता है
श्रीयंत्र, चांदी या पीतल का बर्तन, सोना-चांदी, लक्ष्मी और गणेश जी के चित्र वाला सिक्का, स्टिल के बर्तन, झाडू, चांदी के बर्तन

धनतेरस के पूजा के समय इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

अमृत कलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्व रोग निवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोक नाथाय श्री महाविष्णु स्वरूप
श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। सीजीवाल इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close