Dhanteras Shubh Muhurat: कब मनाया जाएगा धनतेरस त्योहार? यहां जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Shri Mi
2 Min Read

Dhanteras Shubh Muhurat, Dhanteras 2023 Shubh Muhurat: धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्योहार है। इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन तेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

माना जाता है कि जब धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस बार धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

Dhanteras Shubh Muhurat, Dhanteras 2023 Shubh Muhurat/ धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनया जाता है। इस साल धनतेरस की तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01:57 बजे समाप्त होगी। बता दें कि धनतेरस के दिन प्रदोष काल में पूजा होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 बजे से रात 08:00 बजे तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपके पास करीब 01 घंटा 58 मिनट तक का समय रहेगा।Dhanteras Shubh Muhurat, Dhanteras 2023 Shubh Muhurat

धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी बेहद शुभ माना जाता है।Dhanteras Shubh Muhurat, Dhanteras 2023 Shubh Muhurat

पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Shubh Muhurat: पंचांग के अनुसार, धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इस शुभ मुहूर्त में, लक्ष्मी, गणेश, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा-अराधना का बड़ा महत्व होता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close