ड्राय डे…शराब के साथ पकड़ाया आरोपी..33 पाव मदिरा समेत नगद बरामद..पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर ड्राइ डे होने बाद भी अवैध शराब बिक्री करते पाए गए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलीम खान के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गयी है। 33 पाव के साथ ही नगद भी बरामद किया गया है।
 
            जानकारी देते चलें कि जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को शराब खरीदी बिक्री पर पूरी प्रतिबंधित किया था। बावजूद इसके लोग आदतों से बाज नहीं आए। आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर शराब बिक्री और खरीदी करने वालों पर सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई की है।
 
                    सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासन से 15 अगस्त को शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध का फ़ायदा उठाकर आरोपी सलीम खान शराब की खरीदी बिक्री करते पाया गया है। मुखबीर से जानकारी मिली कि चिंगराजपारा निवासी सलीम खान  अवैध देसी शराब बेच रहा है।
 
        सूचना के बाद चिंगराजपारा स्थित अमरैया चौक कुंदरूबारी पहुंचकर पुलिस टीम ने  33 पाव शराब बरामद किया है। आरोपी को भी मौके से धर दबोचा गया। साथ ही नगद भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
close