पूछताछ के दौरान चौंकी रतनपुर पुलिस..लूटपाट के आरोपियों ने बोला सच..पिकअप समेत चोरी की 4 मोटर सायकल जब्त..वाहनों की कीमत 11 लाख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर पुलिस ने जाली में घर घुसकर चाकूबाजी और लूटपाट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ ऐसे अपराध को कबूल किया जिससे पुलिस भी चौंक पड़ी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही चोरी की एक एक्टिवा समेत चार मोटरसायकल को जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             रतनपुर पुलिस के अनुसार जाली निवासी संतोष सिंह ने थाना पहुंचकर बताया कि होली दहन की रात्रि तीन युवक पेट्रोल मांगने उसके घर आए। इनमें दो को वह जानता था। तीनों उसके घर में घुसे मोबाइल और टीवी पर रखे 16500  लेकर भागने लगे। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर चोट पहुंची है।

             संतोष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की पता साजी शुरू की। जाली गांव के सांवरा मोहल्ला से एक नाबालिग और एक व्यवस्क को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूटपाट की घटना को मंजूर किया। आरोपी अभिमन्यु केवट  से लूट की रकम पांच हजार रूपए और मोबाइल को जब्त किया गया। नाबालिग के पास से चार हजार रूपए के अलावा चाकू को बरामद किया गया।

                 रतनपुर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कुछ ऐसी जानकारी दी कि सुनकर महकमें को चौंकने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभिमन्यू केंवट की रतनपुर पुलिस को पुराने मामले को लेकर भी तलाश थी। दोनों आरोपियों ने बताया कि राह चलते लोगों के साथ उन्होने कई बार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों मैनेजर और मजदूरों से भी लूटपाट किया है। 

                  इसके अलावा कोरबा जिले के पाली से एक पिकअप समेत अन्य स्थानों से चार मोटरसायकल की चोरी की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सफेद रंग की महेन्द्रा कम्पनी की पिकअप, काले रंग की यामहा मोटरसायकल, बजाज प्लेटिना मोटरसायकल, हीरो होन्डा मोटरसायकल और टीवीएस स्पोर्टस मोटरसायकल को बरामद किया है। बरामद वाहनों की कीमत करीब 11 लाख रूपयों से अधिक है।

                पुलिल के अनुसार वाहनों के चेचिस नम्बर की पहचना के बाद वाहन मालिकों की तलाश की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 458, 394, 294, 506, और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close