Ex CM रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल

Shri Mi
1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रपति कार्यालय ने दो राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर जारी किए गए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में और रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा की गईं ये दोनों नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close