चन्दा की अवैध वसूली मामले में थाना पहुंचे फरियादी..श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ समिति पदाधिकारियों ने कहा.. आरोपी महिला के खिलाफ हो पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर चंदा की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मंदिर से आस्था रखने वालों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पहुंचकर लिखित में की है। लोगों ने ऊषा आफले के खिलाफ पुलिस से एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। आस्थावान लोगों ने बताया कि इस प्रकार के लोग सामाजिक सौहार्ध्द बिगाडने का प्रयास कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
 
                                    श्रीराम जन्मभूमिक तीर्थ क्षेत्र समिति बिलासपुर पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर ऊषा आफले के खिलाफ  अवैध वसूली की शिकायत की है। पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत कर बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि कुछ लोग श्रीराम जन्मभूमिक मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी बिल बुक और पम्पलेट छपवाकर अवैध चन्दा वसूली कर रहे है। ऐसा कर सामाजिक सौहार्ध्द बिगाड़ने का काम कर रहे है। 
 
              पदाधिकारियों ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ऊषा आफले नाम की महिला फर्जी दस्तावेज के सहारे आस्थावान लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर रही है। राममंदिर के नाम पर लोगों से अवैध चंदा अपने एकाउन्ट में जमा करवा रही है। कई लोगों ने चन्दा अकाउन्ट में जमा भी कर दिया है।
 
                  अपनी लिखित शिकायत को प्रमाणित करने श्रीराम जन्मभूमिक क्षेत्र समिति के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फर्जी दस्तावेजों को पुलिस के हवाले किया। इसके साथ ही मगरपारा निवासी गोस्वामी ने लिखित शिकायत में यह भी बताया कि प्रीटिंग का काम उनके यहा हुआ है। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रीटिंग करवाने वाला कौन है। उनके यहां से आरोपी महिला ने 10, 100, और 1000 रुपए के कूपन और रसीद छपवाए हैं।
 
                               मामले में शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ होगी। आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
close