वारदात से पहले ही देशी कट्टा,धारदार हथियार के साथ पांच गिरफ्तार..तीन नाबालिगों पर भी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाईन पुलिस ने शहर में खूलेआम देशी कट्टा और खतरनाक हथियार रखकर घुमने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों और नाबालिकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
 
      सिविल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक के पास 2 बुलेट वाहन में कुछ लड़के देसी कट्टा और अन्य हथियार चाकू लेकर घूम रहे है। संदेही कभी भी शहर में गंभीर अपराध को अंजाम दे सकते हैं।
 
                 सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। 
 
         मौके पर पहुँच कर नाकाबंदी कर दो बुलेट मोटर सायकल में सवार पाँच युवको को रोका गया। बारिकी से पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से बंदूक और धारदार हथियार को बरामद किया गया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि तीन युवक नाबालिक हैं। पकड़े गए दो अन्य युवकों का नाम संग्राम सिंह ठाकुर और प्रभात सिंह है। 
 
                नाबालिक युवकों और अन्य दोनों आरोपियों को वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के बाद आर्म्एस एक्ट 25,27 का अपराध दर्ज किया गया। पांचो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर उचित स्थान भेजा गया।
 
        आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, उनि संजय बरेठ, उप निरिक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सरफराज खान, विकास यादव, देवेन्द्र दुबे, मनोज बघेल, धीरेन्द्र तोमर, राजेश नारंग, प्रफुल्ल , रितेश मिश्रा, सौरभ तिवारी, -अमित पोर्ते का अहम् और विशेष योगदान रहा।
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
 
1)संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर
2) प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी
3) तीन की संख्या में नाबालिग गिरफ्तार
 
बरामद  खतरनाक हथियार
 
      एक देशी कट्टा, एक चिड़िमार बंदूक, दो बटनदार चाकू , नग खतरनाक चाकू  दो बुलेट मोटरसाइकिल।
 
close