पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थकर्मियों के हड़तालों का किया समर्थन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा किये जा रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के मांगो को गंभीरतापूर्वक ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों को सोच विचार करना चाहिए और चिकित्सकों से बात-चीत करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

किन्तु कांग्रेस की सरकार एवं उनके मंत्रीगण अंहकार के रास्ते पर चलकर क्रुर हो गयी है वे आज उनके पास अस्पतालों के डॉक्टर्स और उनके कर्मचारियों से बात करने के लिये समय नहीं है यही कांग्रेस के अंहकार और घमंड का जिता-जागता उदाहरण है।

आज प्रदेश का हर वर्ग अपनी मांगों के लिये सड़कों पर उतर चुका है जिसकी मूल वजह कांग्रेस की वादाखिलाफी सरकार है। आज डॉक्टरों के हड़ताल का दुस्प्रभाव प्रदेश की जनता पर साफ दिख रहा है। लेकिन इस बात की चिंता न मुख्यमंत्री बघेल को है और न ही उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने दिल्ली का दौड़ लागाने के सिवाय कुछ नहीं किया है प्रदेश की जनता ने इन्हें एक बार भरोसा करके सत्ता में लायी पर उस भरोसे को भी कांग्रेस सरकार ने खो चुकी है और अब तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि इनकी सरकार एक बार धोखे से आ गयी पर दुसरी बार सत्ता में नहीं आने वाली।

कांग्रेस हर विधानसभा में जाकर संकल्प शिविर कर रही है? सवाल यह है कि संकल्प शिविर आखिर किस बात का है? संकल्प इस बात का लिया जाता है “जो कहा गया है वो होना चाहिए” लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास की एक नींव भी नहीं रखी है और यह सभी जानते है कि कांग्रेस ने झूठ फरेब से सत्ता में आई है और सत्ता में आने के बाद भी उन्होंने ऐसा एक भी कार्य नहीं किया जिसे लेकर कांग्रेसी जनता के बीच जा सके।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close