सीडी बनाने वालों को नहीं मालूम नेहरू का व्यक्तित्व,अमर बोले-28 लाख में बनेगा घड़ी चौक,घबरा गए कीचड़ उछालने वाले

IMG20171208115453बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि नेहरू के व्यक्तित्व का अभी तक कांग्रेसियों को अनुमान नहीं हुआ है। होगा भी नहीं..क्योंकि उन्हें सीडी बनाने और दूसरे के चरित्र पर कीचड़ उछालने से फुर्सत नहीं है। घड़ी लगाने का विरोध होना भी नहीं चाहिए। यह योजना शहर के विकास और खूबसूरती से जुड़़ा है। निकाय मंत्री ने बताया कि शहरवासियों का इच्छा थी कि नगर के बीच में एक घड़ी लगायी जाए। सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए 13 मीटर ऊंचे स्तम्भ पर विशाल घड़ी लगाने का फैसला किया। आज उसका भूमि पूजन भी किया गया। अमर ने बताया कि महापुरूषों की प्रतिमाओं को हटाने का सवाल ही नहीं उठता है।

Join WhatsApp Group Join Now




निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नेहरू चौक से करीब पचास मीटर दूर छत्तीसगढ़ भवन गार्डन के किनारे घड़ी स्तम्भ का भूमि पूजन किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास का रस्म पूरा किया। निर्धारित जगह पांच बार गैती चलाकर घड़ी स्तम्भ बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान निकाय मंत्री ने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखकर 13 मीटर ऊंचा घड़ी स्तम्भ 28 लाख रूपए में तैयार किया जाएगा। शहर के विकास और खूबसूरती की दिशा में यह महत्वपूर्ण काम है।



                          आखिर घड़ी चौक या स्तम्भ का विरोध क्यों किया जा रहा के सवाल पर निकाय मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों का काम ही कि विरोध कर चर्चा में रहें। जानकारी मिली है कि कांग्रेसी घड़ी चौक का विरोध कर रहे हैं। प्रश्न उठता है कि आखिर विरोध किस लिए…दरअसल कांग्रेस ने आज तक नेहरू के व्यक्तित्व को समझा ही नहीं। इसकी मुख्य वजह सिर्फ यही है कि कांग्रेसियों को नकली सीडी बनाने और दूसरे के चरित्र पर कीचड़ उछालने से फुर्सत नहीं है। पहले से ही शहर में एक धरना चौक है। इतना दिनों तक धरना दिए जाने के बाद भी यदि एक होम सद्बुद्धी के लिए कर लिया होता तो उन्हें नेहरू के व्यक्तित्व का अहसास हो जाता। अमर ने कहा कि कांग्रेसियों में डर बैठ गयी है कि यदि इसी तरह विकास कार्य होता रहा तो उनके सामने कोई मुद्दा ही नहीं रह जाएगा। ऐसा हो भी रहा है।




                     अमर ने बताया कि महान पुरूषों की प्रतिमा हटाने का सवाल ही नहीं उठता है। नेहरू चौक से प्रतिमा हटेगी ही नहीं। कांग्रेसियों को भय है कि चौक का नाम अब घड़ी चौक हो जाएगा। नेहरू का नाम हट जाएगा। इस पर सिर्फ इतना ही कहूंगा कि नेहरू का व्यक्तित्व इतना हल्का नहीं है कि एक घड़ी लगाने से उनका व्यक्तित्व छोटा हो जाए। रही बात नाम बदलने और प्रतिमा हटाने की तो ऐसा वर्तमान मे ऐसा कुछ नहीं सोचा जा रहा है।

IMG20171208115231  कई चौक चौराहे हैं आखिर वहां घड़ी को लगाया जा सकता था। अमर ने कहा मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर घड़ी का विरोध क्यों। नेहरू चौक शहर का हृदय स्थल है। घड़ी लगने से नेहरू चौक को चार चांद ही लगेगा। अरे भाई शहर में एक धरना स्थल भी है कांग्रेसियों को यदि विरोध ही करना है तो वहां जाकर करें। पूजा पाठ करें..ताकि घड़ी लगने से नेहरू जी के व्यक्तित्व पर प्रभाव ना पड़े।


कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर अमर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। इसके लिए निश्चित प्रक्रिया भी है। शहर में धरना चौक है। कांग्रेसी  वहां जाकर धरना करें। एक मंत्री किसी कार्यक्रम में आता है किसी प्रकार का हादसा या घटना ना हो..इसलिए सांकेतिक गिरफ्तारी होती है। बातचीत के दौरान अमर अग्रवाल ने शहर के विकास को लेकर अरपा विकास प्राधिकरण योजना, जल योजना और स्मार्ट सिटी की जानकारी दी। अमर ने बताया कि शहर में जल्द ही शटल एवं डॉली योजना को लाया जाएगा। पार्किंग की समस्या हल होगी। आबकारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में शराब की खपत कम हुई है लेकिन कोष को फायदा हुआ है।


भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा महापौर किशोर राय सभापति अशोक विधानी,एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डारी,विजय ताम्रकार समेत सभी भाजपा पार्षद और नेता मौजूद थे।


close