Guru Gochar: भगवान विष्‍णु की कृपा से इन 5 राशि के जातकों को धन लाभ, काम में मिलेगी सफलता

Shri Mi
3 Min Read

Guru Gochar। गुरुवार यानी 4 जनवरी को भगवान विष्‍णु की कृपा सिंह और धनु राशि के लोगों पर विशेष रूप से रहेगी। चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग के शुभ संयोग में इन राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाग्‍य आपका साथ देगा और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और शुभ योग का भी संयोग बन रहा है। साथ ही सुबह सुकर्मा योग के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग भी दोपहर बाद से अगले दिन तक रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको अधिक भागदौड़ की वजह से थकान हो सकती है। शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे।Guru Gochar

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके अच्‍छे व्‍यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य आपको प्राप्त होगा। आज आपको अपने बच्‍चों के काम के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किस्‍मत साथ देगी और शाम तक कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाने से आपको हर्ष होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है और कहीं जाने से आपको लाभ होगा। आपके लिए यात्रा पर जाना सुखद और लाभदायक होगा। प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके चारों तरफ खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा और आपकी समस्‍याएं दूर होंगी। विरोधियों का पराभव होगा। आपके लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रणय संबंध बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि
 वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको डॉक्‍टर के पास कई चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। घर में आपकी या फिर किसी और की तबियत खराब होने से आपको ऐसा करना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने में आपका दिन बीतेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close