Home Remedies For Toothache- सर्दियों में दांत दर्द से निपटने के घरेलू उपाय

Shri Mi
4 Min Read

Home Remedies For Toothache: सर्दियों में दांत दर्द की शिकायत अचानक बढ़ जाती है। पहले से कमज़ोर दांत, घिसे हुए इनेमल, कैविटी, मसूड़ों में दर्द वगैरह है तो उनकी तकलीफ़ भी अचानक पूरे ज़ोरों से बढ़ जाती है।अचानक आया मौसम का बदलाव उन लोगों को भी तकलीफ़ दे सकता है जिनको इस तरह की परेशानियां नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्हें दांतों में ठंडा-गर्म लगने की परेशानी हो सकती है तो 50 की उम्र पार कर चुके लोगों में अधिक ठंड से दांतों में फ्रेक्चर तक की आशंका रहती है। ऐसे में दांतों में दर्द बना रहना स्वाभाविक है। यहां बताए गए कुछ घरेलू उपाय आपकी तकलीफ कम करने मददगार हो सकते हैं।

Home Remedies For Toothache/1. हल्दी में करक्यूमिन नाम का अवयव पाया जाता है, जो इसे एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक (दर्द दूर करने के गुण) देता है। आप चाहें तो पानी के साथ इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर दर्द करते दांत पर लगा सकते हैं। इसे पांच से दस मिनट अपने दांत पर लगा रहने दें, फिर कुल्ला कर लें। या फिर आप हल्दी, नमक और सरसों के तेल का पेस्ट बनाकर लगाएं। आप गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर इसे मुंह में घुमा सकते हैं। कुछ देर बाद थूक दें और साफ पानी से कुल्ला कर लें। इससे भी राहत मिलती है।

2. अदरख के टुकड़े को दांत के नीचे दबाएं। अदरख में पाए जाने वाले रैफिनोज़ और जिंजरोल नाम के यौगिक सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

3. दर्द करते दांत के नीचे लौंग दबाकर रखना एक बेहद आसान और आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने नुस्खा है जिससे तत्काल राहत मिलती है।

4. पेपरमिंट टी बैग को गर्म पानी में भिगो लें और इसे प्रभावित दाँत पर कुछ देर लगा कर रखें। दर्द से आराम मिलेगा।

5. जिस दांत में दर्द है, उस के ऊपर के गाल के हिस्से पर बर्फ से सिंकाई करें। इस सिंकाई से रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ जाती हैं और रक्त का प्रवाह थोड़ा कम हो जाता है। जिससे सूजन और दर्द में कमी आती है।

6. दो लहसुन हल्के कूट कर इनपर सेंधा नमक बुरकें और चबा लें। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व के कारण प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। जो जीवाणुओं को मारते हैं। इससे दांत दर्द में आराम मिलता है।

7. अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को चबाने से भी दांत दर्द से राहत मिलेगी।

8. चुटकी भर हींग को मौंसबी के रस में मिलाकर रूई के फाहे में लगाएं और इसे दर्द वाले दांत के नीचे दबाएं।Home Remedies For Toothache

9. दांतों में ठण्डा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, नमक की बराबर मात्रा लेकर इसे पेस्ट फार्म में लाने के लिए हल्का सा पानी मिलाएं और प्रभावित दांतों पर फेरें।

10. दांतों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और फास्फोरस बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, पत्तेदार सब्जियां, नट्स और मछली आदि शामिल करें। गाजर, चुकंदर, ब्रोकली, आलू आदि सब्जियां दांतों के लिए फायदेमंद हैं। काजू, बादाम और अखरोट जैसे मेवों का सेवन करना दांतों के लिए फायदेमंद है। अपनी डाइट तय करते समय दांतों का भी ख्याल रखें। साथ ही मुलायम ब्रिसल्स वाला टूथब्रश इस्तेमाल करना और ब्रश के इस्तेमाल के बाद उसे खुली हवा में सुखाने का भी ख्याल रखें। कभी भी ब्रश को कवर में न रखें। दांत साफ, स्वस्थ और मजबूत होंगे तो तकलीफ़ें आसानी से नहीं पकड़ेंगी।Home Remedies For Toothache

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close