बेटे को गाली देते देख भड़का पति.. पत्नी को सुलाया मौत की नींद…एक दिन बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर थाना क्षेत्र के भरदैयाडीह निवासी संतोष धनुहार ने पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरदैयाडीह सरपंच रमेश गोवाड़ा ने 3 फरवरी को थाना पहुंचा। प्रार्थी ने बताया कि भरदैयाडीह निवासी बुधवारा बाई धनुहार की उसके पति ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी संतोष घटना के बाद फरार भी हो गया है।

                  खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवारा बाई की लाश घटना स्थल की परछी में ही थी। पूछताछ के दौरान मृतक बुधवारा बाई की दोनों लड़कियां चम्पा और साधना ने घटना की जानकारी दी। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि घटना के पहले मां बुधवारा बड़े भाई को अनाश शनाप तरीके से डांट रही थी। इस दौरान मां बड़े बाई प्रकाश गाली गलौच का डांटा फटकारा। जबकि पिता संतोष ने मां को ऐसा करने से मना किया। 

               नहीं माने जाने पर पिता संतोष धनुहार ने मां बुधवारा को डंडा से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पूछताछ के बाद डण्डा को जब्त किया। साथ ही फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी। एक दिन बाद यानि 4 फरवरी को संतोष धनुहार को गिरफ्तार किया गया।

close