IMD Alert-मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, तापमान में आई गिरावट

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert/भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम (Madhya Pradesh Weather Alert) ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। आज भी कई इलाकों में बारिश (Rain) के आसार है। चार दिन तक वर्षा और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, उमरिया, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। सागर में गरज चमक की संभावना है।

IMD Alert/राजधानी भोपाल में हल्की बारिश हो रही है। ग्वालियर में भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर में रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा जमा रखा है। प्रदेश के कई इलाकों में सीजन का पहला मावठा गिरा।

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इंदौर-उज्जैन संभाग के साथ नर्मदापुरम जिले में अधिक असर देखने को मिला है। एमपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं के घेरे से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसका असर पश्चिमी हिस्से में ज्यादा है। 28-29 नवंबर को सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचेगा। जबलपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश कराएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close