IMD Alert- जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert, Weather Update : लखनऊ। यूपी में अकडाके की ठण्ड पड़ रही है । लगातार कई जिलों में बढ़ती ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert, Weather Update: मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये बयान के अनुसार, राज्य की राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में शनिवार और रविवार को, विशेष रूप से रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम होकर लगभग 40 मीटर रह गई और अगले दो दिनों में सुधार होकर इसके लगभग 50 मीटर होने की उम्मीद है। कोहरे को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

IMD Alert, Weather Update/राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बड़े वाहनों के पीछे ‘रिफ्लेक्टर’ लगाने का अभियान शुरू किया है। बरेली, बाराबंकी, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात पुलिस ने इसी तरह की पहल शुरू की है। इसी बीच, राज्य में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शक्रवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close