Kuber Mantra Jaap ke Upay: कुबेर देव के इस मंत्र के जाप से बदल जाएगा जीवन, जानें नियम

Shri Mi
2 Min Read

Kuber Mantra Jaap ke Upay:  सनातन धर्म ने कुबेर देव को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, जिस व्यक्ति पर कुबेर जी की कृपा हो जाती है उसके जीवन से आर्थिक समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज हम आपको धन के देवता कुबेर को खुश करने का मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसको नियमित रूप से जाप करने से कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। इससे साधक का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।

भगवान कुबेर का मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर मंत्र जाप के फायदे

Kuber Mantra Jaap ke Upay: अगर आप लगातार धन हानि की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोजाना कुबेर मंत्र का जाप आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके साथ ही इससे व्यापार-व्यवसाय में भी आपको लाभ प्रदान होता है।

कुबेर मंत्र जाप करने का नियम

Kuber Mantra Jaap ke Upay: कुबेर मंत्र का जाप के हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ नियम निर्धारित किए हुए हैं। आपको कुबेर मंत्र का जाप लगातार 3 महीने तक 108 बार करना चाहिए। इसके लिए आप सबसे पहले रोजाना सुबह उठकर स्नानादि के बाद कुबेर जी की पूजा करें। इसके लिए आप आसन लगाकर बैठें और इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप के दौरान आपका मन शुद्ध और इसका उच्चारण एकदम सही होना चाहिए, जिससे आपको इसका लाभ मिल सके।

व्यक्ति कर सकते हैं इन मंत्रों का भी जाप

Kuber Mantra Jaap ke Upay: भगवान कुबेर के मंत्रों का जाप करते वक्त आप अपना मुंह दक्षिण दिशा की ओर रखें। इससे भगवान कुबेर बेहद प्रसन्न होते हैं जिससे उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है।

1. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

2. ॐ कुबेराय नम:

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close