IMD Alert: 21 मार्च तक 17 राज्यों में भारी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ सहित 3 सिस्टम सक्रिय, हीटवेव का अलर्ट, जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
11 Min Read

IMD alert।आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में बारिश और बर्फबारी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में हीटवेव कभी अलर्ट जारी किया गया। वहीं लोगों को चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में गर्भ जहां मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के तीन क्षेत्रों में तेज लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में महाराष्ट्र में भी मौसम बदलेगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम प्रणाली

मौसम प्रणाली की बात करें तो एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है

वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के ऊपर आंतरिक कर्नाटक उत्तर होते हुए कोकन की तरफ बढ़ रही है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 मार्च से पश्चिम हिमालय को प्रभावित करने वाला है।

एक और ट्रफ रेखा निचले स्तर पर झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगना तक प्रभावित करने वाला है। ऐसे में बिहार, झारखंड ,उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ में भी मौसम प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।साथ ही पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं।

इसके अलावा पूरे भारत में भी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में भी मौसम में तेजी से बदलाव होगा। इस सप्ताह क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भूस्खलन का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछार देखने को मिली है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक और ओलावृष्टि भी देखी जा रही है।
  • इसके अलावा पंजाब के कई स्थानों सहित पश्चिमी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश के एक दो स्थानों पर तापमान में वृद्धि देखी गई है।
  • वही उत्तर प्रदेश शहर मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश देखने के साथ ही उत्तराखंड उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह में भी बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।

प्री मानसून गतिविधि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून गतिविधि की संभावना जताई जा रही है। सामान्य से पहले यूपी मानसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। राजस्थान में 16 से 21 मार्च तक मौसम प्रभावित रहेंगे कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही गरज चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम चेतावनी

  • अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में व्यापक रूप से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल और माहे में हल्की बारिश की संभावना है।
  • मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र में गरज और ओले के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावना है।

अगले 24 घंटे का अलर्ट

अभी 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। चमक और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

17 मार्च से कर्नाटक केरल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्से में बारिश की गतिविधि शुरू होने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ कल पश्चिम हिमालय पर पहुंचेगा। जिसके बाद 16 मार्च से मौसम में परिवर्तन संभव है। मौसम सक्रिय होने की वजह से मराठवाडा उत्तर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तेलंगाना में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 20 मार्च तक आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

16 मार्च से पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद सहित पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखंड और हिमाचल में अगले 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऊंची चोटी पर जहां भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं आवागमन सेवा भी बाधित हो सकती है जबकि निचले तलहटी में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड शिमला में इस सप्ताह मौसम में भारी बदलाव नजर आने हैं।

 

इन क्षेत्रों में चलेगी तेज हवा

तमिलनाडु आंध्रप्रदेश से तेलंगना, कर्नाटक सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आंतरिक भागों में 20 मास्टर समय के साथ चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन क्षेत्रों में ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा 20 मार्च को पूरी मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, सहित पूर्व के कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

 

दिल्ली में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम

पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण दिल्ली में 2 दिन के बाद मौसम में भारी बदलाव होंगे। 17 से 20 मार्च तक दिल्ली में रोज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बादलों का आवागमन जारी रहेगा। हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक और 16 मार्च को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही सूर्य की तपिश बनी रहेगी। साथ ही गर्म हवा के थपेड़े जारी रहेंगे।

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से मौसम में भारी बजाओ की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 से 21 और 22 मार्च तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। 21 मार्च से बिहार के अधिकांश हिस्से में 40 मिलीमीटर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में 16 से 19 मार्च तक प्री मानसून गतिविधि देखने को मिलेगी। लखनऊ में आज भी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि 17 मार्च तापमान में गिरावट होने के साथ ही बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक राज्य के कई इलाके में बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 5 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वही मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद नोएडा और मेरठ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि गोरखपुर, कानपुर और गाजियाबाद में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि अप्रैल से मई तक पूरे उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस सप्ताह पूर्वांचल में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान- MP में अलर्ट जारी

किया गया जो कि राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है इसके लिए एडवाइजरी जारी किया गया है सिरोही जालौर बाड़मेर पाली उदयपुर और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई। चेतावनी जारी करते हुए एडवाइजरी भी जारी की गई है। राजस्थान के अलवर भरतपुर धौलपुर सहित कई जगह पर मध्यम बारिश देखने को मिली है मौसम विभाग द्वारा 3 दिन का अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, गंगानगर,  हनुमानगढ़, टोंक, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पाली, अजमेर, दौसा, भरतपुर, अलवर, सीकर, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और बूंदी में भी ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सागर इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई है। ग्वालियर में 3.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। खजुराहो, छिंदवाड़ा में भी बारिश देखने को मिली है। जबलपुर, इंदौर, शहडोल संभाग के कई जिले में तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया है।हालांकि राजगढ़ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान इंदौर नर्मदा पुरम, रीवा, चंबल, जबलपुर संभाग तथा दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, पन्ना , सागर, शाजापुर, दमोह, छतरपुर और देवास में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शिवपुरी, सीहोर, पन्ना, सागर, मंडला, दमोह, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close