IMD Alert-20 राज्यों में बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी..हीटवेव से मिलेगी राहत, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के 20 से अधिक राज्यों में मौसम बदल गया है। आंधी बारिश सहित बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिनों तक क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में भी मौसम बदलने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।23 से अधिक जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया जबकि 6 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए भीषण बारिश सहित गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा मानसून पर अच्छी जानकारी सामने आ रही है। मानसून के लिए एक बार फिर से परिस्थिति अनुकूल हो गई है। चक्रवात के कमजोर पड़ने के साथ ही मानसून आगे बढ़ रहे। 22 जून के बीच कई राज्यों में मानसून की एंट्री देखी जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कई हिस्से में मानसून आगे बढ़ेगा।

बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में मानसून की एंट्री देखी जाएगी 2 से 3 दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा आसमान में बादल छाए रहेंगे तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में चार फीसद की गिरावट देखने को मिलेगी आंधी चलने के साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल बिहार के 10 जिले सहित झारखंड पश्चिम बंगाल की कुल जिलों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है।

पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होने के साथ ही भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वही मौसम विभाग द्वारा आगे भी बारिश की गतिविधि जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

केरल का नाटक साहित्य तमिलनाडु में मानसून की एंट्री हो गई है। इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि महाराष्ट्र, केरल और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

हरियाणा पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में गरज चमक का पूर्व अनुमान जताया गया है। मंगलवार से मौसम बदल सकता है। पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पंजाब के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में भी आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

मध्यप्रदेश में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

वज्रपात सहित गरज चमक और बीजेपी की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है मौसम बदलने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ग्वालियर चंबल संभाग सहित छत्तीसगढ़ के 3 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

  • अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ छींटे मध्य राजस्थान, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल को भीग सकते हैं।
  • केरल और तमिलनाडु में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, गांगेय-पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close