Summer Vacation: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलो में गर्मी की छुट्टियां

Shri Mi

Summer Vacation।देश के कई इलाकों में गर्मी का असर शुरू हो चुका है और लोग इससे काफी परेशान भी हो रहे हैं। इस तपती धूप और भयंकर गर्मी से बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी परेशान हैं। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पुडुचेरी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पुडुचेरी में 29 अप्रैल से लेकर 5 जून तक सभी स्कूल बंद रहने वाले हैं जबकि 6 जून से सभी स्कूल दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कई स्कूल ऐसे भी हैं जिन्होंने गर्मी को देखते हुए अपना टाइम टेबल बदल दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य में भी 13 में से स्कूलों की छुट्टियां (Summer Vacation) शुरू हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार दिल्ली में भी अप्रैल से लेकर दिसंबर तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में राजकीय अवकाश रहने वाले हैं जिनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 11 जून से लेकर 30 में तक गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) शामिल है। इसके बाद की भी छुट्टियों की लिस्ट दे दी गई है, जो इस प्रकार है….

17 जुलाई : मुहर्रम
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त : जन्माष्टमी
16 सितंबर : ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर : गाँधी जयंती
9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर : विंटर ब्रेक
12 अक्टूबर : दशहरा
17 अक्टूबर : वाल्मीकि जयंती
31 अक्टूबर : दिवाली
15 नवंबर : गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर : क्रिसमस

इसके अलावा दिल्ली में स्कूलों का विंटर ब्रेक (Winter Break) 1 जनवरी 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2025 तक खत्म होगा।

उत्तर प्रदेश में 13 में से लगभग सभी स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी लेकिन 29 अप्रैल से यहां की प्राइवेट हो सरकारी स्कूलों में टाइम टेबल बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:00 तक चलने वाली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मदरसे भी सुबह 7:00 से लेकर 12:30 बजे तक चलने वाले हैं।

अब बिहार राज्य में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक होने वाला है। स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव गर्मी को देखते हुए किया गया है। इसके बाद खाना परोसा जाएगा और प्राइवेट स्कूल 11:00 बजे तक ही चलेंगे।

इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और उससे संबंधित संस्थानों में भी 16 जून से लेकर 30 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) रहने वाली है। जबकि AMU से जुड़े स्कूलों में 16 जून से लेकर 15 जुलाई तक छुट्टी रहने वाली है।

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उष्ण रात्रि होने से सुकमा और बीजापुर में में लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम भी पूरी तरह शुष्क हो गया है। वहीं, समुद्र से आने वाली नमी कम हो गई है। आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का पारा 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है।

प्रदेश में मई का महीना अच्छा खासा तपेगा। छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल हटने के साथ ही एक भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मई में लू जैसी स्थिति रहेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close