नगर में धूमधाम से की गई मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) नगर में सामूहिक सहभागिता से मां दुर्गा की स्थापना की गई थी जिसका दशहरा महोत्सव पर धूमधाम से विसर्जन किया गया जिसमें माता रानी के भक्तों ने बड़े उत्साह एवं धूमधाम से भक्ति गीत पर नाचते गाते हुए कन्हर नदी के घाट पर पहुंचने के बाद पूजा उपरांत मूर्ति का विसर्जन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पारंपरिक विसर्जन पर लोगों ने की प्रशंसा

वार्ड नंबर 15 पावर हाउस के समीप मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पारंपरिक तरीके से विसर्जन करने पर नगर के ब्योबृद्ध जनों सहित अन्य लोगों ने जमकर प्रशंसा की उक्त दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में ढोल नगाड़े के साथ विसर्जन रथ यात्रा निकाली गई जिसमें कन्याओं ने अपने माथे पर ज्वारा कलश सुशोभित कर शामिल हुई।

जो यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी उक्त समिति के द्वारा नवरात्रि के दौरान डांस प्रतियोगिता कन्या भोज जगराता सामूहिक भोज डांडिया सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजन किए गए थे। जिसमें नगरवासी सहित ग्रामवासी भी भारी संख्या में शामिल होते हुए मां का आशीर्वाद ग्रहण किया। मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों में सूर्य प्रताप कुशवाहा राजेश्वर कुशवाहा पंकज गुप्ता अजय गुप्ता संटू सिद्धान्त यादव रोहन कश्यप आंनद कुशवाहा अरुण कुशवाहा संतोष कुशवाहा अंकज गुप्ता विनय केशरी मुकेश गुप्ता केशर अग्रवाल रजत गुप्ता सनी गुप्ता राकेश कुशवाहा उमेश कुशवाहा कृष्णा गुप्ता आशीष कुशवाहा विक्कू अरविंद पांडे सहित अन्य लोग शामिल रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close