वर्चुअल बैठक में विधायक की खरी खोटी..रेलवे अडंगेबाजी ना करे..शहर का ग्रेड बदल दिया..अभी तक अण्डरब्रिज नहीं बना..सरकार ने बनाया 2 फ्लाईओवर..मानवीय दृष्टकोण का भी रखें ध्यान

BHASKAR MISHRA
9 Min Read
बिलासपुर—जेडआरयूसीसी की वर्चुअल बैठक में विधायक शैलेष पाण्डेय ने शिरकत किया। इस दौरान उन्होने रेलवे प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाया। उन्होने कहा कि रेलवे प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखना होगा। हमारी सरकार ने बिलासपुर को .बी. ग्रेड का शहर बना दिया। लेकिन रेलवे ने शहर विकास में कभी भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उल्टा अंडंगेबाजी कर शहर के विकास को प्रभावित ही किया है। हमने दो फ़्लाइओवर ने बना दिया।  लेकिन अभी तक रेलवे ने अंडर ब्रिज नही बनाया। यह बहुत आश्चर्च की बात है। रेलवे प्रशासन को  मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए का क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएँ देना ही होगा। इस दौरान विधायक ने व्यापार विहार,बुधवारी बाज़ार,रैनबसेरा, बस स्टाप, मांडवा बस्ती, बापुप नगर,कुली संघ, ऑटो संघ की माँगो को पुरजोर तरीके से पेश किया।
 
                    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का प्रतिनिधित्व विधायक शैलेष पांडेय पांडेय ने किया। आनलाइन बैठक में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बिलासपुर की मांग और समस्याओँ को सबके सामने पुरजोर तरीके से पेश किया। विधायक पाण्डेय ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने कोरोना काल में सराहनीय अच्छा काम किया। प्रवासी श्रमिक मजदूरों की सकुशल वापसी और भोजन व्यवस्था समेत कोविड टेस्ट के कार्य में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि रेलवे प्रशासन को 16 बिन्दुओं का एक प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।
 
उस्लापुर रेलवे स्टेशन का विस्तार
 
     नगर विधायक ने बताया कि उसलापुर रेलवे स्टेशन का विस्तार को रेलवे प्रशासन ने जमकर ठिंठोरा पीटा। हमेशा यही बताया गया कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है।  रैंप सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तीन लिफ्ट प्लेटफार्म में लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरा फुट ओवरब्रिज का कार्य भी पूर्णता की तरफ है। जबकि यह पर्याप्त नहीं है। काम की गति कछुआ चाल से अधिक नहीं है। बावजूद इसके उस्लापुर रेलवे स्टेशन का विकास सिर्फ छलावा है।  
 
व्यापार विहार पानी निकासी समस्या
 
 नगर विधायक ने रेलवे अधिकारियों को बताया कि व्यापार विहार संभागीय व्यवसायिक केंद्र है।   बारिश के समय व्यापार विहार का संपूर्ण पानी निकासी त्रिवेणी भवन के पीछे होते हुए रेलवे ट्रैक के नीचे स्थित कल्वर्ट से होती है। कल्वर्ट का बेड लेवल ऊंचा होने से पानी का समुचित निकास नहीं हो पाता है। नया कल्वर्ट उचित स्लोप के साथ बनाया जाना जरूरी है।  वर्षों पुरानी मा्ंग होने के बाद भी रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है।
 
बिलासपुर बनेगा बी ग्रेड सिटी
 
विधायक बताया कि जनता की मांग पर आज बिलासपुर बी ग्रेड सिटी स्तर का शहर हो गया है। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने नगर निगम ने 18 ग्राम पंचायतों समेत एक नगर पालिका, 2 नगर पंचायतों को निगम सीमा में शामिल किया। राज्य शासन ने बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी बनाने का प्रस्ताव केंद्र शासन को भेजा। जनगणना के बाद बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। समझने वाली बात है कि रेलवे प्रशासन ने अभी तक बिलासपुर के विकास को लेकर क्या किया। 
 
करगी रोड रेलवे स्टेशन उन्नयन की मांग
 
 शैलेष पांडेय ने बैठक में करगी रोड रेलवे स्टेशन उन्नयन की मांग को दुहराया। उन्होने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से करगी रोड बिलासपुर का उपयुक्त शहर है। यहां से गौरेला पेंड्रा मरवाही अचानकमार जैसे क्षेत्र जुड़े हुए हैं। रेलवे विशेष रूचि लेकर पर्यटन की दृष्टि से स्टेशन का विकास करे। इससे लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी होगी । रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
 
तिफरा में अंडर ब्रिज निर्माण
 
          पांडेय ने कहा कि बिलासपुर – रायपुर यातायात का दबाव कम करने के लिए तिफरा में अंडर ब्रिज निर्माण जरूरी है। यह केवल रायपुर – बिलासपुर मार्ग नहीं बल्कि हावड़ा मुंबई को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। राज्य सरकार दो बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कर चुकी है लेकिन तिफरा में अंडर ब्रिज का निर्माण को लेकर रेलवे ने अभी तक चुप्पी साध रखा है। यह बिलासपुर की जनता के साथ अन्याय है।
 
बुधवारी बाजार क्षेत्र उन्नयन कार्य*
 
      बुधवारी बाजार क्षेत्ररेलवे क्षेत्र का अहम हिस्सा है। यहां 50 – 60 वर्षों से व्यापार हो रहा है। लेकिन रेलवे ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की वजाय छीन लिया है। दुकानों की वर्तमान स्थिति जर्जर है। आने वाले समय में किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। रेलवे प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करे।
 
घुरू अमेरी वैकल्पिक मार्ग
 
 शैलेष पांडेय ने घुरू अमेरी में अंडर ब्रिज की स्वीकृति के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जाहिर किया। उन्होने घुरू अमेरी वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की मांग को पुरजोर तरीके से रखा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत प्राक्कलन राज्य शासन के पास स्वीकृति हेतु भेजा गया है। राज्य शासन की तरफ से आवश्यक राशि जमा करने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
 
सिरगिट्टी – व्यापार विहार फ्लाईओवर
 
विधायक ने बताया कि बैठक में सिरगिट्टी व्यापार विहार फ्लाईओवर के संबंध में अधिकारियों से चर्चा हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन से अनुमति दे दी गई है। लगभग 229 करोड रुपए की लागत से बनने वाले सिरगिट्टी व्यापार विहार फ्लाईओवर निर्माण के बाद बिलासपुर को लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी। 
 
बापू उपनगर क्षेत्र की समस्या*
 
 शैलेष पांडेय ने बैठक में मांडवा बस्ती और बापू उपनगर क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। उन्होने कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई ब़ड़ी समस्या है। लेकिन यहां निगम प्रशासन को काम करने के लिए रेलवे से सहमति लेना पड़ता है। क्षेत्र में बिजली, पानी, नाली, सफाई, सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी है। रेलवे प्रशासन से निवेदन है कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान रखे। ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।
 
           विधायक ने रेलवे कुली, ऑटो चालकों, यात्री सुविधा, व्यवस्थित वाहन पार्किंग, ट्रेनों का उचित ठहराव, सिटी बस सेवा, रैन बसेरा निर्माण, मासिक सीजन टिकट (एसएमटी) के संबंध में बातों को पुरजोर तरीके से रखा। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव अनुसार जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
 
बैठक में रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार, सांसद अरुण साव, संतोष पांडेय, अतिरिक्त महाप्रबंधक विजय प्रताप सिंह, पीके सरदार प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, एल दिलेश्वर राव प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, आरएन सुनकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, अरुण कुमार जैन प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अमिताभ निगम प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, वीरेंद्र मुंडेया प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता, अजय सिंह वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, राम बहादुर राय प्रधान मुख्य अभियंता, मुरलीधर मधुर प्रधान वित्तीय सलाहकार, छत्रसाय सिंह प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, तरुण प्रकाश प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार, ए एन सिन्हा अभियंता आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, अजय शंकर झा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, आरके अग्रवाल प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, सहित जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त विभागाध्यक्ष, जोनल क्षेत्र के संसद एवं विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close