नीयतखोर श्वसुर गिरफ्तार..बहू पर डाला काली नजर…मारपीट, अवैध उगाही के आरोपियों को भी पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रिश्तों को शर्मसार करने के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद बहू को निशाना बनाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ा है।आरोपी बहू को धमकी देकर शारीरिक रिश्ता बनाने का प्रयास किया था। पकड़े गहए आरोपी का नाम झाला बरतोरी निवासी सुरेश डहरिया है। 
बिल्हा पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2023 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में श्वसुर आरोपी सुरेश डहरिया अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट किया। दबाव बनाते हुए आरोपी ने छेड़छाड़ के साथ अनैतिक रिश्ते की मांग किया। । मना करने पर श्वसुर ने पति के साथ उसे जान से मारने की धमकी दिया। 
शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किये जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि बिल्हा टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई मे घेराबन्दी कर आरोपी सुरेश डहरिया को धर दबोचा। पीड़िता की मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मारपीट अवैध उगाही
सिविल लाइन पुलिस ने अलग अलग अपराध में पुलिस टीम् ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों पर घर घुसकर चोरी का प्रयास के अलावा जान से मारने की धमकी का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि दो अलग अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगला यमुना नगर निवासी कार्तिक राम ने  दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और उगाही का रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा -457,511,34 का अपराध दर्ज किया गया। मामले को विवेचना में लेकर कार्रवाई की गयी। 
पतासाजी के दौरान दोनो आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया । पकड़े गए आरोपियों का नाम तुलसी सारथी और नुतेश मिश्रा उर्फ पिंटू है। तुलसी कुदुदण्ड और पिन्टू 27 खोली का रहने वाला है।  दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
close