Jharkhand News- दो दिन बाद आने वाली थी बारात, लड़की ने फंदे पर लटक दे दी जान

Shri Mi
1 Min Read

Jharkhand News/ के गिरिडीह में एक युवती ने अपनी शादी के दो दिन पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवती स्नातक की छात्रा थी। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बघेडीह गांव की है। यहां के महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी की शादी अगले शनिवार को होने वाली थी। घर-परिवार में तैयारियां जोरों पर थी।

गुरुवार से मेहंदी-हल्दी की रस्म शुरू होने वाली थी। लड़की की मां शांति देवी ने बताया कि बुधवार की रात में खाना खाकर परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह जब वह कमरे की सफाई करने पहुंचीं तो देखा कि शव पंखे से झूल रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोने गांव निवासी विजय मंडल के साथ तय हुई था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।Jharkhand News

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close