बेलतरा में अनिल टाह का दावा…जनता सरकार से परेशान..बनेगी जोगी की सरकार

DSC_0319 बिलासपुर– बेलतरा विधासभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस के नेता अनिल टाह की अगुवाई में छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के बहाने जनता से मुलाकात कर रहे हैं। जोगी कांग्रेस के महासचिव अनिल टाह ग्रामीण जनता के साथ संवाद कर रहे हैं। अनिल टाह ने बताया कि जनता वर्तमान सरकार से परेशान है। जिसके कारण पदयात्रा को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।जोगी कांग्रेस महासचिव अनिल टाह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा को बेलतरा विधानसभा में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों में पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है। लोग बिना बुलाए पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में बेलतरा विधानसभा का एक एक गांव जोगी मय हो गया है। पदयात्रा में लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। सभी लोग दावा कर रहे हैं कि अबकी बार जोगी सरकार बनेगी। जोगी के मुख्यमंत्री बनते ही परेशानी अपने अाप खत्म हो जाएगी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

                                टाह ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की हार निश्चित है। पिछले तीनों की पदयात्रा में सरकार के खिलाफ केवल और केवल शिकायतें मिल रही हैं। आज बेलतरा के ग्रामीणों ने बताया कि पदयात्रा का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। ग्रामीणों ने खुद कार्यकर्ताओं के हाथ से जोगी का संकल्प पत्र लिया। स्टीकर को घर के दरवाजे पर चिपकया। ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया कि जोगी सरकार में महिलाओं,दलितों और मजदूरों के खिलाफ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए कर दिया जाएगा। जोगी ने संकल्प पत्र को कोर्ट में पेश कर शपथ लिया है कि बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं को सम्मान हासिल होगा।

                                टाह ने ग्रामीणों के बीच अपने संबोधन में कहा कि कुछ महीनों बाद 2018 में विधानसभा चुनाव है। जनता को एक साथ होकर जोगी के संकल्प को पूरा करना है। कार्यक्रम के दौरान बेलतरा के ग्रामीणों ने अनिल टाह और जोगी के समर्थन में नारे लगाए।

close