जोगी कांग्रेस यूथ अध्यक्ष ने कहा जय भीम…पोस्ट में किया वर्ग विशेष पर हमला…नेताओं ने बताया सिद्धान्तों पर चोट

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
_20171228_185202बिलासपुर—जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सिद्धान्तों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह जानते हुए भी कि अजीत जोगी की सफलता और सार्वजनिक जीवन में जाति धर्म का कोई स्थान नहीं है। अजीत जोगी देश के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं….जिन्हें ना तो आरक्षण की जरूरत पड़ी…और ना ही उन्हें सफलता के लिए किसी धर्म या मजहब का सहारा लेना पड़ा। विद्यार्थी जीवन से लेकर आईपीएस,आईएएस बनने और लोकसभा, राज्यसभा पहुंचने तक उनकी प्रतिभा के सामने धर्म और जाति बौने साबित हुए हैं।अजीत जोगी देश के चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिन्होने अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता की बुलंदियों को हासिल किया। देश के तमाम दिग्गजों के बीच यूएनओ में भाषण देने का मौका मिला। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। लोकसभा और राज्यसभा में बिना किसी वैशाखी के सहारे जनता का नेतृत्व किया। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने। ढाई करोड़ की जनता की सेवा करने की सोच के साथ राष्ट्रीय परिदृष्य को दरकिनार करते हुए जनता कांग्रेस पार्टी का गठन किया। लेकिन उनके सिद्धान्तों को ही पार्टी के कार्यकर्ता पलीता लगाने से बाज नहींं आ रहे हैं।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall




बिलासपुर जिला यूथ जनता कांग्रेस अध्यक्ष डिकेश डहरिया ने अपने फेसबुक पर जय भीम का नारा बुलंद किया है। उन्होने लिखा है कि जो भी जय भीम बोलने से मना करेगा उसको औकात दिखाएंगे। डिकेश ने पोस्ट में लिखा है कि बाबा अम्बेडकर ने मनुस्मृति जलाया था। जब भी कुछ मनु स्मृति के खिलाफ लिखता हूं तो बवाल होता है। मनु स्मृति विचारधारा वालों को तकलीफ होती है…ऐसे में क्या कर सकता हूं। लेकिन ऐसे लोग कान खोलकर सुन लें कि देश मनु के तथाकथित स्मृति से नहीं चलेगा। 


Join Our WhatsApp Group Join Now
                  जनता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डिकेश ने लिखा है कि जितनी बार जय भीम बोलने से मना किया जाएगा। उतनी बार दोगुना ताकत से जय भीम बोला जाएगा।  26 जनवरी 2018 को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भीम के साथियो को एकजुट होकर रणनीति बनाने की बात कही है। डिकेश ने कहा है कि समय आ गया है कि सामान विचारधारा के लोग एकजुट होकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ें।
जनता कांग्रेस और जय भीम की आवाज
                         फिलहाल पोस्ट पढ़ने के बाद जनता कांग्रेस के नेताओं में कानाफूसी होने लगी है। अन्दर से दबी जुबान में सभी धर्म जाति के यूथ नेताओं ने कहना शुरू कर दिया है कि पार्टी का गठन प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी लोग जानते हैं कि जय भीम बहुजन समाज पार्टी का नारा है। हमारी पार्टी का दूर -दूर तक बीएसपी से कोई संबध नहीं है। खुद जोगी ने शपथ लिया है कि प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता की सेवा के लिए पार्टी का गठन किया है। ऐसे में डिकेश का इस प्रकार का पोस्ट लिखना ठीक नहीं है।



                नाम जाहिर करने की सूरत में नेताओंं ने बताया कि जनता कांग्रेस पार्टी जोगी पार्टी किसी जाति या मजहब का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ियों की है। पार्टी का गठन प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के हितों के लिए किया गया है। किसी जाति सम्प्रदाय या धर्म को ध्यान में रखकर पार्टी का गठन नहीं हुआ है। बाबा साहेब का संविधान किसी जाति या मजहब के खिलाफ नहीं है। बावजूद इसके किसी वर्ग विशेष को गाली देना ठीक नहीं।

बहरहाल डिकेश के पोस्ट से पार्टी के साथ बाहरी लोगों में भी आक्रोश है। लोग खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन राख के नीचे दबी आग कभी भी बाहर आ सकती है।

close