शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने स्कूलों का किया निरीक्षण,काम में लापरवाही बरतने वाले प्राचार्य, शिक्षकों का रोका वेतन

Shri Mi
3 Min Read

नारायणपुर-संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण बस्तर संभाग, हेमन्त उपाध्याय, जगदलपुर ने बीते दिन नारायणपुर के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम विद्यापीठ के हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ से चर्चा की जिसमें विद्यार्थियों के 5 लक्षण काक चेस्टा, बकोध्यानम, स्वान निद्रा तथैवच, स्वल्पाहार गृहत्यागी विद्यार्थीनाम् पंवलक्षणम् की जानकारी दी एवं उसकी व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम के कोचिंग काम्पलेक्स में कक्षा 4थी, 6वीं, 7वीं नवमी एवं दसवी के बच्चों से अध्ययन अध्यापन के संबंध में जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही गणितीय संकियाओं पर अधिक जोर देते हुए जोड़ना घटाना गुणा, भाग, पहाड़ा आदि के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया  की बच्चों को अधिक से अधिक गणितीय संकियाओं का अभ्यास करावें।श्री उपाध्याय ने जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एडका का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 11वीं के अर्थशास्त्र विज्ञान संकाय के रसायन विषय एवं कक्षा 12वीं भूगोल विषय का अध्यापन को पढ़ाते हुए शिक्षकों को कक्षा अवलोकन किया, जिसमें शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहीर की।

उन्होंने संस्था प्राचार्य एवं विषय शिक्षक अर्थशास्त्र, भूगोल, एवं रसायन का माह दिसम्बर का वेतन रोकने का निर्देश दिये। श्री उपाध्याय ने अध्यापन व्यवस्था में सुधार करने प्राचार्य को निर्देशित किया। अपने निरीक्षण के दौरान श्री उपाध्याय ने शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंराजी, का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनहोंने कक्षा 10वीं विज्ञान एवं कक्षा 12 वीं में भौतिकी, जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका के द्वारा भी पूर्व तैयारी के साथ पढ़ाते नहीं पाया गया, जिसके कारण नाराजगी जाहीर की। उन्होंने प्राचार्य एवं भौतिकी, जीवविज्ञान के विषय शिक्षिका का माह दिसम्बर 2021 का वेतन रोकने का निर्देश अधिकारियों को दिये।

अध्यापन व्यवस्था में सुधार करने प्राचार्य को निर्देशित किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा अध्यापन व्यवस्था में सुधार करने उपरान्त ही प्राचार्य प्रतिवेदन के आधार पर ही वेतन आहरण की अनुमति दी जावेगी। आकस्मिक निरीक्षण में संभागीय संयुक्त संचालक के साथ जिला शिक्षा अधिकारी जिला नारायणपुर श्री जी०आर० मण्डावी, उपस्थित थे। संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समवन्यक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समवन्यक निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से प्रतिवेदन कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close