संयुक्त शिक्षक संघ का विस्तार,जिला कार्यकारिणी घोषित

Chief Editor
2 Min Read

सूरजपुर।प्रदेश में शिक्षक कर्मचारियों हितों को शासन के समक्ष मजबूती से रखने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तर और पुनर्गठन कोरोना काल मे कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए जारी है। प्रदेश पर प्रांताध्यक्ष केदार जैन के निर्देश पर वर्गवाद से दूर सभी शिक्षक संवर्गो के शिक्षको को संघ में जोड़ते हुए विस्तार अभियान किया जा रहा है संगठन के दायित्वों निभाते हुए छ. ग.प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने सीजीवाल को जानकारी देते हुवे बताया कि जिले में 55 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में सहायक शिक्षको की प्रमुखता के साथ कर्मठ, निष्ठावान व सर्व वर्ग को प्राथमिकता दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से ममता मंडलको कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष भूपत सिंह, गिरिवर यादव, श्रीमती जीवन्ति एक्का, जिला संयोजक ब्रम्हानंद जायसवाल, मनोहर गुप्ता, मुरलीधर चक्रधारी, अजय गोस्वामी, जिला संगठन सलाहकार पण्डित कृपालनाथ तिवारी, जिला सचिव – मोहम्मद शमीम खान, जिला कोषाध्यक्ष- भुवनेश्वर सिंह, जिला महासचिव दिनेश पाण्डेय, सतीश साहू, दिल मोहम्मद अंसारी, धर्मपाल सिंह, प्रमोद पाठक, जिला महामंत्री मुन्ना भगत, संधारी देवांगन, भास्कर सिंह, गोविंद राजवाड़े, जितेंद यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम साहू, मनोज कुशवाहा, जिला सहसचिव जनार्दन गुप्ता, प्रदीप सिंह, दिव्यकान्त पांडेय, विनोद सोनी, मनोज पांडेय, योगेश साही, जिला संगठन मंत्री अजित सिंह, जितेन्द्रनाथ तिवारी, नवीन जान, पन्नालाल साहू, के.जी.डी. पांडेय, जिला संगठन सचिव करमचंद्र गुप्ता, मुश्ताक अली, अरुण पांडेय, रंजीत राम, दिनेश साहू, राजेश प्रसाद दुबे, जिला सँयुक्त सचिव इंदुमौली मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, बहादुर खान, अरविंद सिंह, रामप्रसाद सिंह, सत्यम बालाजी, जिला मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र चौबे, बृजेश भानी, जिला प्रचार सचिव अनिरुध्द शुक्ला, जुगल किशोर पाठक, विजयराज यादव, प्रदीप जायसवाल, प्रमोद द्विवेदी को शामिल किया गया है।जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता मंडल को संघ के दिशा निर्देशों के अनुसार शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारी गठित करने का निर्देश किया।

close