Google search engine

Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बने 3 शुभ संयोग, इन वस्तुओं का करें दान

Jyeshtha Purnima 2023

Jyeshtha Purnima 2023/ज्योतिष के अनुसार हर महीने में दो पक्ष होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। शुक्‍ल पक्ष के आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि आती है, इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आसमान में दिखाई देता है और ये दिन भगवान नारायण को समर्पित होता है। आज शनिवार 3 जून को ज्‍येष्‍ठ मास की पूर्णिमा तिथि है । आज के दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Join WhatsApp Group Join Now

एक साथ 3 योग, दान से मिलेगा लाभ

  1. पंचाग के अनुसार, आज 3 जून को सुबह 11:16 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होगी जो 4 जून रविवार सुबह 9:11 बजे तक रहेगी, वही आज शाम 6:39 बजे चंद्रोदय होगा। पूर्णिमा का व्रत 3 जून को ही रखा जाएगा लेकिन गंगा स्नान और दान का पर्व 4 जून को मनाया जाएगा।
  2. खास बात ये है कि आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र के साथ-साथ तीन शुभ संयोग रवि योग, सिद्ध योग और शिवयोग बन रहे है।Jyeshtha Purnima 2023
  3. हिंदू पंचांग के अनुसार, रवि योग का असर सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक रहा। वही शिव योग सुबह से लेकर दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक सिद्ध योग है और उसके बाद से साध्य योग लग जाएगा।
  4. चंद्रमा का उदय शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा। मान्‍यता है कि इस दिन चंद्र देव के साथ ही मां लक्ष्‍मी की आराधना भी की जाती है। रात्रि में चंद्रमा को दूध से अर्घ्‍य देने से आपके घर में धन धान्‍य की वृद्धि होती है और हर प्रकार के रोगों से राहत मिलती है।

    इन चीजों का करें दान

    1. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान कर कुछ चीजों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप ब्राह्मण को चावल, दही, चांदी, शक्कर, सफेद वस्त्र, सफेद फूल और मोती आदि दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।Jyeshtha Purnima 2023
    2. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाने और हल्दी से उनका तिलक करने से भी उनकी कृपा बरसती है। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर धन की तिजोरी में रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

    घर ले आएं ये चीजें

    कछुआ : ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कछुआ लाना बहुत शुभ होता है। चुंकी कछुआ जगत पालहार भगवान विष्णु का अवतार हैं और चिरकाल में समुद्र मंथन के दौरान भी विष्णु जी ने कछुआ अवतार लिया था। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करने से सुख-समृद्धि आती है, वही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

    मछली : इस दिन मछली लाना भी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक और पैसों की तंगी दूर होती है। चुंकी भगवान विष्णु को पहले दस अवतारों में से पहला अवतार मत्स्य अवतार ही है, इसे भी घर की उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा आप घर में लक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति भी लगा सकते हैं।Jyeshtha Purnima 2023

    हाथी की प्रतिमा : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हाथी का पूजन भी किया जाता है, चुंकी धन का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि हाथी की पूजा करने से मां लक्ष्मी और गणेश जी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो घर में हाथी की प्रतिमा ले आएं, इससे धन आगमन होता है।

    (Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

close
Share to...