मुंबई।khesari lal yadav target kangana ranaut for farmer protest: किसान आंदोलन पर दिए गए बयानों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की जमकर आलोचना की जा रही है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के बाद भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि ‘ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई!’बता दें कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल दादी महेंद्रकौर को शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन में फेमस हुई दादी बिलकिस बानों बताते हुए ट्विटर पर कहा था कि ये ‘ये 100 रुपये में उपलब्ध है।’ जिसके बाद कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच में ट्विटर पर जंग छिड़ गई थी।
खेसारी लाल यादव में भोजपुरी में ट्वीट कर कहा कि ‘ कंगना रनौत को कुछ समझ में नहीं आएगा। ये खाली हर बात पर बोलती है। किसानों को आज सबकी जरूरत है। सब लोग मिलकर बोलिए जय जवान जय किसान। बाकी सब लोगों को खेसारी का प्रणाम है।’
खेसारी के इस ट्वीट पर एक फैंस ने लिखा कि ‘वो ज्यादा तेज बन रही है। उनकों राजनेता बनने का जुनून सवार है। बिना आधार के बोल रही है।’ एक अन्य यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा कि ‘खेसारी बाबू आंख बंद करके तीर न चलाओ, कल का योगराज सिंह का वीडियो देखो और बताओ किसान आंदोलन की आड़ मे हो क्या रहा है।’ वहीं खेसारी लाल यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि किसानों को हमारे साथ की जरूरत है, हम सब उनके साथ खड़े हैं! किसानों की मांगें जायज हैं, विरोध का तरीका जायज है, उम्मीद है सरकार इनकी मांगें मानेगी!’
ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई!
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) December 5, 2020
न समझ आवे आम, न बुझाये मूली…
अ खाली हर बात पे जुबान खूली…
किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान!
बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!? pic.twitter.com/EdBG32iw7I
ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई!
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) December 5, 2020
न समझ आवे आम, न बुझाये मूली…
अ खाली हर बात पे जुबान खूली…
किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान!
बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!? pic.twitter.com/EdBG32iw7I