Ayodhya में Ramnavmi को लेकर तैयारी, जाने दर्शन के खास इंतजाम

Shri Mi

Ramnavmi (17 अप्रैल) पर Ayodhya में राम भक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रस्ट की तरफ से सुबह 3.30 बजे से ही श्रद्धालुओं के लाइन में लगने का इंतजाम किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने कुछ नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दर्शन मार्ग पर यात्री सुविधा केंद्र और रेल आरक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रामनवमी पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के लाइन में लगने का इंतजाम किया जा रहा है।

सभी प्रकार के विशिष्ट पास, दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है। सभी को एक ही मार्ग से जाना होगा। दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से रात 11 बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग को लेकर केवल पांच-पांच मिनट के लिए दर्शन बंद रहेंगे।

उन्होंने प्रोटोकॉल के साथ आने वाले वीआईपी से 19 अप्रैल के बाद ही दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया है।

राम जन्मोत्सव को लेकर राममंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। राम जन्मोत्सव का प्रसारण तकरीबन 300 बड़ी एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा। परेशानी और समय की बर्बादी से बचने के लिए दर्शनार्थियों से मोबाइल साथ नहीं लाने का अनुरोध किया गया है।

रामजन्मभूमि पथ पर 80 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पथ पर करीब 50 स्थानों पर वॉटर कूलर भी स्थापित कराए जा रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close