LIVE VIDEO-देखें दीपक ज्वैलर्स में किस तरह लूट को आरोपियों ने दिया अंजाम..देखें दया की गुहार लगाते संचालक को..2 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–-साइबर टीम समेत पुलिस की संयुक्त टीम ने खबर लिखे जाने तक लूटपाट को अंजाम देने वाले कमोबेश सभी विडियों बरामद कर लिया है। दुूसरे आरोपी को भी भागने से पहले ही रेलवे स्टेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           जानकारी देते चलें कि दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास मोटरसायकल सवार तीन लोग गोंडपारा स्थित दीपक ज्वैलर्स पहुंचे। इस दौरान दीपक सोनी दुकान में था। तीनों आरोपी दुकान  अन्दर घुसकर लूटपाट करना शुरू कर दिया। आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार के अलावा पिस्टल भी था। इस दौरान दीपक सोनी आरोपियों से जान की गुहार लगा रहा था।

               पुलिस से ताजा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुकान से लूट का सामान  लेकर भागने में नाकामयाब हुए हैं। पहले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे आरोपी को शालीमार एक्सप्रेस से भागने के पहले ही बिलासपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। तीसरा आरोपी का भी पता चल चुका है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नाकाबन्दी के दौरान पुलिस तरह से मुस्तैद है। 

close