कोरोना मामलो मे वृद्धि,लग सकता है लॉकडाउन,CM ने कही ये बात

Shri Mi
2 Min Read

मुंबई।महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सोमवार से सभी सरकारी, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना का प्रकोप राज्य में एक बार फिर से बढ़ रहा है 8 से 15 दिनों में पता चलेगा कि क्या यह एक और लहर है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा सकता है। रविवार को महाराष्ट्र में लगभग सात हजार नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं राज्य के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला सरकार ने लिया है।  पुणे में पाबंदियां बढ़ा दी गयी है। पुणे में लोगों के गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग कक्षाएं 28 फरवरी तक बंद करने का भी निर्णय लिया गया है।

.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को, पुणे डिवीजन में कोविड-19 के 998 नए मामले सामने आये थे और नौ और मरीजों की मौत हुई थी। पुणे संभाग के आयुक्त सौरभ राव ने संवाददाताओं को बताया कि सूक्ष्म-निषिद्ध क्षेत्रों का निर्माण, कोविड-19 देखभाल केंद्रों की फिर से स्थापना, संक्रमितों के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के कदम और जांच में वृद्धि और शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए मानदंडों का सख्ती से कार्यान्वयन, कुछ ऐसे कदम हैं जो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जाएंगे।

बीएमसी के अनुसार अभी मुंबई में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि मुंबई में लॉकडाउन विकल्प नहीं है। अभी हम अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। एम्स के प्रमुख रणदीप गुलेरिया ने कहा है हर्ड इम्युनिटी एक तरह का मिथक है। उन्होंने कहा कि भारत में हर्ड इम्युनिटी विकसित होना मुश्किल है। क्योंकि इसके लिए 80 फीसदी आबादी में एंटीबॉडीज होना जरूरी है।

TAGGED: ,
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close