Minister of Rajasthan- भैरो सिंह शेखावत और वसुंधरा सरकार में मंत्री, अब तीसरी बार भी मिला मौका

Shri Mi
2 Min Read

Minister of Rajasthan/जयपुर। राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद भजनलाल मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5 राज्य मंत्री हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इनमें रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मदन दिलावर को तीसरी बार मंत्री पद मिला है। मदन दिलावर दूसरी बार रामगंज मंडी से जीत कर विधानसभा गए।Minister of Rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मदन दिलावर ने कांग्रेस के नए चेहरे प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया से 18422 वोट से विजय हासिल की। यह जीत पिछले जीत से 6 हजार वोट ज्यादा रही। ऐसे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद मदन दिलावर को मंत्रीमंडल में तय माना जा रहा था।Minister of Rajasthan

मंत्री मदन दिलावर राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार है, जिनकी दलित नेता के साथ साथ हिंदूवादी है। जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के करीबी माने जाते है। वो बेबाक और उग्र रूप से बोलने के लिए जाने जाते हैं। मदन दिलावर भैरासिंह शेखावत सरकार और वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

मदन दिलावर पहली बार साल 1988 में बांरा जिले के अटरू विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 से 1998 तक भैरो सिंह शेखावत की सरकार में समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री बने। फिर 2003 से 2008 में वसुंधरा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने। विधायक मदन दिलावर ने अपने राजनीति जीवन में 7 बार विधानसभा चुनाव लड़े। एक बार चुनाव हार कर 6 बार विधानसभा पहुंचे।Minister of Rajasthan

Surendra Pal Singh TT- इस तरह का पहला मामला! चलते चुनाव में प्रत्याशी को बनाया मंत्री, जानिए कौन हैं

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close