दीपावली पर सूने मकान में नाबालिग ने किया हाथ साफ..पुलिस कार्रवाई..नगद समेत सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-दीपावली की रात सूने घर को निशाना बनाने और चोरी के आरोपी में सरकन्डा पुलिस ने नाबालिक को धर दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने नगद समेत चोरी के सामान और जेवर को बरामद किया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
         सरकन्डा पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार राकेश पांडे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भूकंप आवास, अटल आवास, बहतराई,सरकंडा में रहता है। दीपावली के समय त्योहार मनाने बिल्हा गया था। सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने चोरी क़ी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने कीमती सामान समेत जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है।
 
                 पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि मामले की जानकारी बिल्हा से लौटने के बाद 6 नवम्बर को हुई। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर एफआईआर दर्ज किया गया। चोरी क़ी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पता साजी तेज की गयी।
 
         इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि एक नाबालिक चांदी के सिक्का रखा है। बेचने की फिराक में घूम भी रहा है। जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने तत्काल रवाना किया गया। आरोपी की धरपकड़ की गयी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान राकेश पांडे के घर में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। चोरी की गयी सेटअप बाक्स, चिल्हर चांदी का सिक्का और नगद 6000 रूपये बरामद किया गया। अपराध दर्ज कर आरोपी को किशोर न्यायालय के हवाले किया गया।
close