कृषि बीमा योजना में गड़ब़ड़ी..सुधार की जरूरत.. कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा..गोबर घोटाला की होगी जांच..कालीचरण को बताया भगोड़ा महावीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  सुरेन्द्र शर्मा ने कहा..निश्चित रूप से कृषक बीमा योजना से किसानों को नुकसान है। इसमें सुधार की जरूरत है। और हमने आज बैठक में इस बात को लेकर चर्चा भी किया है। साथ ही निर्देश भी दिया है। एकड के अनुसार प्रीमियम का भुगतान होता है। लेकिन किसानों को बीमा का लाभ समुचित नहीं मिलता है। सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हम गोबर घोटाला जांच की रिपोर्ट देखेंगे। जहां भी कहीं गोठानों में गोबर खरीदी में गड़बड़ी की जानकारी मिलेगी। तुरन्त कार्रवाई करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               राज्य कृषण कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने आज बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने सवाल जवाब के दौरान बताया कि केन्द्र सरकार धान खरीदी में हर कदम पर राज्य सरकार की अग्नि परीक्षा ले रही है। इसलिेए वारदाना की आपूर्ति नहीं कर रही है। बावजूद इसके किसान अपने बरदाना में धान बेंच रहे हैं। उनका भुगतान भी किया जा रहा है।

          पुराने बारदानो का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है के सवाल पर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंत्री महोदय ने भुगतान होने की जानकारी दी है। इसलिए इस पर कुछ नहीं बोलुंगा। हां यदि किसानों को पुराने बारदानों का भुगतान नहीं हुआ है। तो एक बार जरूर पता लगाऊंगा और मंत्री महोदय के संत्रान में लाऊंगा। 

                  तीन साल पहले किसानों को धाना का समर्थन मूल्य राज्य सरकार ने 2500 किया। इस बीच में केन्द्र सरकार ने दो बार 52 और 72 रूपए समर्थन मूल्य बढ़ाया।बढाया गया मूल्य का भुगतान राज्य सरकार करेगी या नहीं । या फिर 2500 में ही राशि को समायोजित किया जा रहा है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम किसान न्याय योजना में प्रति क्विंटल 600 रूपए दे रहे हैं। प्रत्येक किसानों को 9 हजार रूपए दिया जा रहा है। फिर अब तो हमने 2540 में धान खरीदने का एलान किया है। 

          धान खरीदी केन्द्रों में सुविधा नहीं है। बरसात में लाखों क्विटंल धान भीग गए है। सुरक्षा की व्यवस्था नही है। क्या किसानों के फसल को बरबाद करने के लिए धान खरीदा गया। सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि किसानों को नुकसान नहीं हैै। हां..नुकसान तो हुआ ही है। फिर भी हम फसल सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। कुछ नए धान खरीदी केन्द्र खुले हैं..इसलिए थोड़ी बहुत समस्या जरूर है।

             कालीचरण के सवाल पर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उसने महात्मा को गाली दिया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त् नहीं किया जाएगा। उसने धर्म संसद को अधर्म संसद में बदल दिया है। ऐसे कालीचरण लोगों के काले कारनामों से सवाधान रहने की जरूरत है। एफआईआर दर्ज होने के बाद महावीर कालीचरण भागे भागे फिर रहे हैं।

close