विधायक जैतपुर ने विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर दिये “लाड़ली बहना” योजना स्वीकृति पत्र

Shri Mi
2 Min Read

शहडोल-विधायक जैतपुर मनीषा सिंह जनपद पंचायत बुढार के विभिन्न ग्रामों में बहनों के बीच पहुँची। यहाँ उन्‍होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र बहनों को घरों में जाकर स्‍वीकृति-पत्र प्रदान किये। ग्रामों में उत्‍साह का वातावरण था। बहनों और बच्‍चों ने विधायक जैतपुर  मनीषा सिंह के स्वागत में अपने घर के आँगन रांगोली और फूलों से सजाये और तिलक कर स्‍वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधायक जैतपुर ने भी आत्‍मीयता के साथ बहनों और परिजन से चर्चा कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। विधायक जैतपुर ने लाड़ली लक्ष्‍मी को दुलारा और महिलाओं को हमेशा खुश, सुखी और समृद्ध रहने की शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने बहनों से कहा कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है। अब 10 जून से सभी पात्र बहनों को 1000 रूपये मिलना शुरू हो जायेंगे।

ग्राम पंचायत ढोलकू की लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहन सुशीला सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश के मुखिया इस तरह हम बहनों को लाडली बहना योजना की सौग़ात देंगे।

विधायक जैतपुर के हाथों से स्वीकृति-पत्र मिलने से वे बेहद खुश दिखाई दी। उन्होंने कहा कि स्वीकृति-पत्र के लिये हमें भटकना नहीं पड़ा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें घर बैठे ही यह प्रमाण-पत्र दिया। विधायक जैतपुर ने सभी बहनों को शुभाशीष दिया।

विधायक जैतपुर मनीषा सिंह के केशवाही पहुँचने पर अलग ही नज़ारा दिखा। गलियों में रंगोलियां बनायी गई और हर घर में एक उत्सवी माहौल बन गया।

यहां विधायक ने विभिन्न लाडली बहनों को लाडली बहना स्वीकृत पत्रों का वितरण किया तथा उन्हें लाडली बहना योजना के संबंध में समझाते हुए कहा कि 10 जून से प्रतिमा खाते में ₹1000 राज्य सरकार जमा करेगी। यह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल है। इससे महिला सशक्त एवं समृद्धि होंगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close